Kathua Terror Attack के बाद फिर हमले की फिराक में थे आतंकी, IED धमाके की रच रहे थे साजिश

Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Jul 2024 6:24 PM

विज्ञापन

Kathua Terror Attack | PTI

Kathua Terror Attack: सोमवार को कठुआ में आतंकी हमले के बाद मंगलवार को एक फिर आतंकी आईईडी विस्फोट करने की फिराक में थे. हालांकि सुरक्षाबलों ने विस्फोट को नाकाम कर दिया.

विज्ञापन

Kathua Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में कठुआ के बाद फिर एक बार हमले की फिराक में थे आतंकी. मंगलवार को नेशनल हाईवे पर सेल्फी पॉइंट 44 के पास एक आईईडी (IED) मिला है. सुरक्षा बलों ने इसे निष्क्रिय कर दिया है. आईईडी मिलने से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल हो गया. सोमवार को गश्ती के लिए निकले वाहन पर अचानक से आतंकियों ने हमला कर दिया था. घात लगाकर किए गए आतंकी हमले में 5 जवान शहीद हो गये और इतने ही करीब घायल हुए हैं. हमले के बाद सेना पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रही है.

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप भी आतंकियों की तलाश में जुटा
सोमवार को सेना के वाहन पर आतंकी हमले के बाद पूरे इलाके में सेना तलाशी अभियान चला रही है. आतंकियों की तलाश में सेना के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप भी शामिल है. 8 जुलाई को सेना के एक गश्ती दल पर आतंकी हमले के बाद सेना आतंकियों को जोर-शोर से ढ़ूंढ़ रही है.

हमले में विदेशी आतंकी भी शामिल
सेना के अधिकारियों ने बताया कि खोजी दल हेलीकॉप्टर और यूएवी निगरानी के साथ सेना तलाशी अभियान चला रही है. इसमें खोजी कुत्तों और मेटल डिटेक्टर की भी मदद ली जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि सेना, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने माचेडी, बदनोत, किंडली और लोहई मल्हार इलाकों में घेराबंदी की है. सूत्रों के अनुसार तीन से चार आतंकवादियों ने घात लगाकर हमले को अंजाम दिया है. अनुमान है कि हमले के पीछे ज्यादातर विदेशी थे. वे उसी समूह का हिस्सा है जो बसनगढ़ हमले में शामिल थे.

एक महीने में जम्मू में पांचवां आतंकवादी हमला
भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने सोमवार को कठुआ जिला मुख्यालय से करीब 150 किलोमीटर दूर बदनोटा गांव के पास माछेड़ी-किंडली-मल्हार पहाड़ी मार्ग पर दोपहर के करीब साढ़े तीन बजे दो सैन्य वाहनों पर ग्रेनेड फेंका और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. हमले में पांच सैनिक शहीद हो गए और पांच अन्य घायल हो गए. यह एक महीने में यह जम्मू में पांचवां आतंकवादी हमला था. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: PM Modi Putin Meeting: ‘पेट्रोल-डीजल पर सहयोग की सराहना, आतंकवाद की कड़ी निंदा’… पुतिन संग पीएम मोदी ने की मुलाकात

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola