Gruha Jyoti Yojana: किराएदार को भी मिलेगी 200 यूनिट बिजली मुफ्त, जानें क्या है ‘गृह ज्योति’ योजना
Gruha Jyoti Yojana in Karnataka कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, हम किराए पर रहने वालों को भी मुफ्त बिजली (200 यूनिट) देंगे. 200 यूनिट से कम खर्च करने वालों को कोई भुगतान नहीं करना होगा. किराएदार भी ‘गृह ज्योति’ योजना का लाभ उठाने के पात्र होंगे.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार को कहा कि किराएदार भी ‘गृह ज्योति’ योजना का लाभ उठाने के पात्र हैं, जिसके तहत एक जुलाई से राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी. कांग्रेस सरकार द्वारा योजना के तहत मुफ्त बिजली का लाभ उठाने के लिए दिशानिर्देश जारी करने के एक दिन बाद यह स्पष्टीकरण दिया गया है.
किरायेदारों को भी मिलेगी 200 यूनिट बिजली मुफ्त
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, हम किराए पर रहने वालों को भी मुफ्त बिजली (200 यूनिट) देंगे. 200 यूनिट से कम खर्च करने वालों को कोई भुगतान नहीं करना होगा. किराएदार भी ‘गृह ज्योति’ योजना का लाभ उठाने के पात्र होंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह योजना व्यावसायिक काम के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बिजली पर लागू नहीं होगी.
‘गृह ज्योति’ योजना कांग्रेस द्वारा किए गए पांच वादों में से एक
‘गृह ज्योति’ योजना 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस द्वारा किए गए पांच वादों में से एक है. मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे विरोध करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है क्योंकि उन्होंने कोई चुनावी वादा पूरा नहीं किया और केवल कर्नाटक को लूटा. उन्होंने पूछा, भाजपा के नेता विरोध कर रहे हैं क्योंकि उनके पास करने के लिए और कुछ नहीं है. उन्हें क्या नैतिक अधिकार हैं? सिद्धारमैया ने दावा किया कि भाजपा ने 10 घंटे मुफ्त बिजली, कृषि ऋण माफ करने और सिंचाई पर 1.5 लाख करोड़ रुपये खर्च करने आदि जैसे अपने किसी भी चुनावी वादे को पूरा नहीं किया.
बिजली दरों में 2.89 रुपये प्रति यूनिट की वृद्धि पर बिजेपी हमलावर
भाजपा ने राज्य में बिजली दरों में 2.89 रुपये प्रति यूनिट की वृद्धि करने को लेकर भी कांग्रेस सरकार की निंदा की है. इस बीच, राज्य में बिजली दरों में 2.89 रुपये प्रति यूनिट की वृद्धि करने और पशुपालन मंत्री के वेंकटेश के कथित गाय विरोधी बयान के खिलाफ भाजपा विरोध-प्रदर्शन कर रही है विरोध-प्रदर्शन बेंगलुरु, मैसूरु और दावणगेरे सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










