Karnataka Cabinet: विभागों का आवंटन, सिद्धारमैया ने वित्त, तो शिवकुमार को सिंचाई, देखें किसे क्या मिला

Karnataka Cabinet portfolio allocation कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को प्रमुख और मध्यम सिंचाई, बीबीएमपी, बीडीए, बीडब्ल्यूएसएसबी, बीएमआरडीए, एमआरसीएल सहित बेंगलुरु शहर का विकास विभाग आवंटित किया गया है.
कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार के साथ अब विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया है. राज्यपाल थावरचंद गहलोत की सलाह पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पोर्टफोलियो का आवंटित किया.
1. सिद्धारमैया मुख्यमंत्री – वित्त, कैबिनेट मामले, कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग, खुफिया, सूचना, आईटी । & B.T, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और सभी अनाबंटित पोर्टफोलियो.
2. डीके शिवकुमार, उपमुख्यमंत्री – प्रमुख और मध्यम सिंचाई, बीबीएमपी, बीडीए, बीडब्ल्यूएसएसबी, बीएमआरडीए, एमआरसीएल सहित बेंगलुरु शहर का विकास.
3. डॉ जी परमेश्वर कैबिनेट मंत्री- होम (इंटेलिजेंस को छोड़कर)
4. श्री एचके पाटिल कैबिनेट मंत्री- कानून और संसदीय कार्य, विधान, पर्यटन.
5. Sri K.H. Muniyappa Cabinet Minister- खाद्य और नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले.
6. रामलिंग रेड्डी, कैबिनेट मंत्री- परिवहन
7. एमबी पाटिल, कैबिनेट मंत्री – बड़े और मध्यम उद्योग
8. के जे जॉर्ज, कैबिनेट मंत्री – ऊर्जा
9. दिनेश गुंडू राव, कैबिनेट मंत्री – स्वास्थ्य और परिवार कल्याण.
10. डॉ एचसी महादेवप्पा, कैबिनेट मंत्री – समाज कल्याण
11. सतीश जरकीहोली, कैबिनेट मंत्री – पब्लिक वर्क्स
12. कृष्ण बायरेगौड़ा, कैबिनेट मंत्री – राजस्व (मुजरई को छोड़कर)
13. प्रियांक खरगे, कैबिनेट मंत्री – ग्रामीण विकास और पंचायत राज.
14. शिवानंद पाटिल, कैबिनेट मंत्री- कपड़ा, गन्ना विकास और चीनी निदेशालय, कृषि विपणन और संचालन विभाग.
15. बी जेड जमीर अहमद खान, कैबिनेट मंत्री – आवास, वक्फ और अल्पसंख्यक कल्याण.
16. Sharanabasappa Darshanapur, Cabinet Minister – लघु उद्योग, सार्वजनिक उद्यम,
17. एन चलुवारायास्वामी – कृषि.
18. ईश्वर खांदरे – वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण.
19. के वेंकटेश – पशुपालन और रेशम कीट पालन.
20. केएन रंजना – सहकारिता.
21. आरबी तिम्मापुर: आबकारी और मुजराई.
22. एसएस मल्लिकार्जुन- खान और भूविज्ञान, बागवानी.
23. शिवराज तंगादेगी – पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जनजाति कल्याण.
24. शरण प्रकाश पाटिल – उच्च शिक्षा.
25. मनकाई वैद्य – मत्स्य पालन और बंदरगाह, अंतर्देशीय परिवहन.
26. लक्ष्मी हेब्बालकर – महिला एवं बाल विकास, विकलांग और वरिष्ठ नागरिक सशक्तिकरण.
27. रहीम खान – नगरपालिका प्रशासन, हज.
28. डी सुधाकर – बुनियादी ढांचे का विकास, योजना और सांख्यिकी.
29. संतोष लाड – श्रम एवं कौशल विकास.
30. एनएस बोसराजू – पर्यटन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी.
31. ब्यार्थी सुरेश – शहरी विकास एवं नगर नियोजन.
32. मधु बंगारप्पा – प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा.
33. बी नागेंद्र – युवा सेवाएं, खेल और कन्नड़ संस्कृति.
34. एमसी सुधाकर – चिकित्सा शिक्षा.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली धमाकेदार जीत
गौरतलब है कि कांग्रेस 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा की 135 सीटें जीतकर सत्ता में आई है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 66 और जनता दल (सेक्युलर) को 19 सीटों पर जीत हासिल हुई थी.
Also Read: Rajasthan: सीएम गहलोत और पायलट आज खरगे के साथ करेंगे बैठक, अपनाया जा सकता है कर्नाटक फॉर्मूला
#KarnatakaCabinet portfolio allocation | CM Siddaramaiah keeps Finance, Deputy CM DK Shivakumar gets Major & Medium Irrigation and Bengaluru City Development, HK Patil gets Law & Parliamentary Affairs, Legislation, Tourism and Dinesh Gundu Rao gets Health & Family Welfare,… pic.twitter.com/LZT1QWMeXV
— ANI (@ANI) May 29, 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










