Tahawwur Rana : कैसे मुंबई में आतंकी हमला किया गया? एनआईए तहव्वुर राणा से अब उगलवाएगी

तहव्वुर राणा को जांच एजेंसी एनआईए ने किया गिरफ्तार
Tahawwur Rana : तहव्वुर राणा को पटियाला हाउस कोर्ट में विशेष एनआईए जज के समक्ष पेश किया गया. जांच एजेंसी ने कोर्ट को बताया कि साजिश का पता लगाने के लिए हिरासत में पूछताछ जरूरी है. इसके अलावा, एनआईए ने कहा कि राणा ने आतंकवादी वारदातों को अंजाम देने के लिए अन्य साजिशकर्ताओं के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रची.
Tahawwur Rana : एनआईए की एक विशेष अदालत ने तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद 18 दिनों के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया. 2008 के मुंबई हमलों में शामिल होने के आरोपी राणा को गुरुवार शाम करीब 6.30 बजे विशेष विमान से दिल्ली लाया गया. एजेंसी ने पहुंचते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया. उनका प्रत्यर्पण अमेरिका में एक लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद हुआ है. यह 26/11 के हमलों की भारत की जांच का हिस्सा है, जिसमें 166 लोग मारे गए थे.
मुंबई आंतकी हमलों के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को बीती रात दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया. एनआईए ने अदालत से राणा को 20 दिन के लिए हिरासत में देने का अनुरोध किया था. राणा को जेल वैन, बख्तरबंद स्पेशल व्हीकल और एक एम्बुलेंस सहित कई गाड़ियों के काफिले में पटियाला हाउस अदालत में लाया गया. राणा को एनआईए के विशेष न्यायाधीश चंद्रजीत सिंह के समक्ष पेश किया गया.
विमान से उतरते ही एनआईए ने किया गिरफ्तार
जांच एजेंसी के एक बयान में कहा गया, “एयरपोर्ट पर एनआईए की जांच टीम मौजूद थी. उसने सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं को पूरा किया. इसके बाद, मुख्य रूप से शिकागो (अमेरिका) में रहने वाले पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक राणा को विमान से उतरते ही गिरफ्तार कर लिया.”
हेडली और राणा के बीच हुई थी हमले को लेकर बात
जांच एजेंसी एनआईए ने अदालत को बताया कि 2008 के हमलों के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए राणा से पूछताछ जरूरी है. एजेंसी ने अदालत को यह भी बताया कि हमलों की साजिश में उसकी भूमिका की जांच करनी है. एनआईए ने कहा कि आपराधिक साजिश के तहत, आरोपी नंबर एक डेविड कोलमैन हेडली ने भारत आने से पहले राणा के साथ पूरी साजिश (मुंबई आंतकी हमला) पर चर्चा की थी.
ये भी पढ़ें : Dream 11 पर 5 लाख गंवा चुके झारखंड के इस शख्स की लगी लॉटरी, GT vs RR के मैच में जीता 3 करोड़ रुपये
कौन लड़ेगा राणा का केस?
कार्यवाही से पहले न्यायाधीश ने राणा से पूछा कि क्या उसके पास कोई वकील है. राणा ने जब कहा कि उसके पास कोई वकील नहीं है, तो न्यायाधीश ने उसे बताया कि दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उसे वकील मुहैया कराया जा रहा है. इसके बाद, वकील पीयूष सचदेवा को उसका प्रतिनिधित्व करने के लिए नियुक्त किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










