12 लाख की जमा-पूंजी पर चूहों का कहर! संदूक खोला तो कुतरे मिले नोट,सदमे में बेहोश हुई महिला

Updated:
विज्ञापन

यूपी के गोंडा में चूहों ने 8 साल की 12 लाख रुपये की बचत बर्बाद कर दी. फोटो- सोशल मीडिया

गोंडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने 8 साल से संदूक में जमा किए 12 लाख रुपये चूहे द्वारा कुतरे जाने से बर्बाद हो गए, जानिए पूरा मामला.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. वायरल वीडियो के मुताबिक, एक महिला पिछले 8 वर्षों से लोहे के एक संदूक में पैसे जमा कर रही थी. परिवार का कहना है कि उसने यह रकम भविष्य में सोने के गहने खरीदने के लिए बचाकर रख रही थी. लेकिन जब महिला ने संदूक खोला तो अंदर रखे नोटों की हालत देखकर उसके होश उड़ गए और वह बेहोश होकर गिर पड़ी.

विज्ञापन

12 लाख रुपये के नुकसान का दावा

परिवार की ओर से करीब 12 लाख रुपये के नोट खराब होने का दावा किया जा रहा है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि संदूक में कुल कितनी नकदी रखी गई थी और उसमें से कितनी रकम के नोट पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं. इसलिए फिलहाल 12 लाख रुपये के नुकसान को केवल दावा ही माना जाना चाहिए, आधिकारिक नुकसान नहीं.

View on Instagram

पति से छिपाकर बचत रही थी पत्नी

सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि महिला अपने पति से छिपाकर 8 वर्षों से पैसे जमा कर रही थी. ताकि भविष्य में वह इन पैसों से सोने के गहने खरीद सके.

अब बैंक से नोट बदलने की उम्मीद

इन क्षतिग्रस्त नोटों को लेकर परिवार के सामने अब सवाल है कि क्या इन्हें बैंक में बदला जा सकता है. ऐसे मामलों में नोटों की स्थिति और लागू नियमों के आधार पर बैंक प्रक्रिया तय करता है. परिवार संबंधित बैंक शाखा से संपर्क कर क्षतिग्रस्त नोटों की जांच और उन्हें बदलने की सोच रहा है.

ये भी पढ़ें: बुजुर्ग पर चढ़ा महिषासुर का साया! नाग पंचमी पर 70 साल के बाबा खाने लगे घास-भूसा, VIDEO वायरल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola