Pune News: विधायक रोहित पवार के PA की बेटी की संदिग्ध मौत, मां से बहस के बाद घर से निकली थी 15 साल की बच्ची

Updated:
विज्ञापन

शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार, फोटो एक्स

महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SCP) के विधायक रोहित पवार के निजी सहायक (PA) अजीत दशावतारे की 15 वर्षीय बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. बच्ची शनिवार को अपनी मां से हुए मामूली विवाद के बाद गुस्से में घर से निकल गई थी, जिसके बाद रविवार सुबह उसकी बिल्डिंग के पास ही शव बरामद हुआ.

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को किसी बात पर बच्ची की अपनी मां से बहस हो गई थी. इसके बाद वह गुस्से में बिना बताए घर से चली गई. जब देर तक बच्ची वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका में तुरंत पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. रविवार सुबह करीब 8:30 बजे बारामती तहसील के रूई गांव स्थित साईनगर इलाके में, बच्ची की अपनी ही बिल्डिंग के पास उसका शव मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बारामती स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन

विधायक रोहित पवार ने की निष्पक्ष जांच की मांग

घटना पर दुख जताते हुए विधायक रोहित पवार ने कहा, "शनिवार रात मेरे पीए अजीत की 15 वर्षीय बेटी लापता हो गई थी, जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई थी. काफी खोजबीन के बाद रविवार सुबह उसका शव मिला. हमने डिप्टी SP से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है. परिवार को न्याय मिलना चाहिए और इसके लिए इलाके के सभी CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं."


पुलिस हर एंगल से कर रही है जांच

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामला संदिग्ध नजर आ रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस आसपास के CCTV कैमरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है.


ये भी पढ़ें: त्योहारों से पहले चीनी की कीमत पर नजर, जानें सप्लाई और स्टॉक से क्या होगा बाजार का हाल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola