Tahawwur Rana Remand: तहव्वुर राणा की रिमांड 12 दिन बढ़ी, 26/11 का मास्टरमाइंड खोलेगा 'राज'
Published by : Pritish Sahay Updated At : 28 Apr 2025 7:25 PM
Tahawwur Rana Remand
Tahavvur Rana Remand: एनआईए ने सोमवार को 26/11 के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को कोर्ट में पेश किया. एनआईए ने कोर्ट से राणा की हिरासत अवधि 12 दिन बढ़ाने की मांग की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया. एनआईए राणा से मुंबई हमलों को लेकर सवाल कर रही है. हालांकि एनआईए ने कहा है कि राणा पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है.
Tahawwur Rana Remand: 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की एनआईए कस्टडी 12 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है. दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को राणा की एनआईए हिरासत 12 दिन के लिए और बढ़ाई है. विशेष एनआईए न्यायाधीश जस्टिस चंद्रजीत सिंह ने NIA के अनुरोध पर उसकी हिरासत अवधि बढ़ाई है.
खत्म हो गई थी हिरासत अवधि
इससे पहले कोर्ट ने एनआईए को राणा की 18 दिनों के रिमांड पर दिया था. सोमवार को उसकी मियाद पूरी हुई. इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया. कोर्ट से एनआईए ने आरोपी की 12 दिनों की रिमांड की अपील की थी, जिसे अदालत से स्वीकार कर लिया. एनआईए ने राणा को कड़ी सुरक्षा के बीच चेहरा ढक कर कोर्ट में पेश किया गया. वरिष्ठ अधिवक्ता दयान कृष्णन और विशेष लोक अभियोजक नरेन्द्र मान इस मामले में एनआईए की ओर से केस के देख रहे हैं. जबकि, दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण के वकील पीयूष सचदेवा राणा की ओर से कोर्ट में पैरवी कर रहे हैं.
पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दिया था यह आदेश
दिल्ली की कोर्ट ने अपनी पिछली सुनवाई के दौरान रिमांड का आदेश दिया था. साथ ही कोर्ट ने यह निर्देश दिया था कि राणा की हर 24 घंटे में चिकित्सा जांच कराए और उसे हर दूसरे दिन अपने वकील से मिलने की अनुमति दे. इसने राणा को केवल सॉफ्ट-टिप पेन का उपयोग करने और एनआईए अधिकारियों की मौजूदगी में अपने वकील से मिलने की अनुमति दी थी. कोर्ट ने कहा था कि एनआईए के अधिकारी सुनने लायक दूरी से बाहर होंगे. पिछली सुनवाई में एनआईए ने कोर्ट से अपील की थी कि साजिश के पूरे पहलू को समझने के लिए राणा की हिरासत की जरूरत है.
राणा को अमेरिका से लाया गया है भारत
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ता डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी के करीबी सहयोगी राणा के भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ दायर उसकी पुनरीक्षण याचिका चार अप्रैल को खारिज कर दी थी, जिसके बाद राणा को भारत लाने का रास्ता साफ हुआ. राणा भारत में हुए मुंबई आतंकी हमलों का मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है. 26 नवंबर 2008 को 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने अरब सागर के रास्ते मुंबई में प्रवेश किया था. आतंकियों ने बड़े हमले को अंजाम दिया था. करीब 60 घंटे तक चले इन हमलों में 166 लोग मारे गए थे. (भाषा इनपुट के साथ)
Also Read: India Pak Face Off: ‘भारत से न उलझे पाकिस्तान’, तनाव के बीच नवाज शरीफ ने पीएम शाहबाज को दी नसीहत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










