Sushant Case Updates: रिया चक्रवर्ती से सीबीआई ने की लगभग दस घंटे पूछताछ
Sushant Singh Rajput Case, Rhea Chakraborty, CBI, LIVE Updates: सुशांत सिंह राजूपत (Sushant Singh Rajput) मामले में सीबीआई (CBI) ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की. रिया से लगभग दस घंटे पूछताछ की गयी. सीबीआई के समन के बाद रिया डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची थी. सीबीआई ने आज यानी जांच के आठवें दिन रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को पूछताछ के लिए बुलाया था. रिया पर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने एक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने और पैसे ऐंठने का आरोप लगाया है. इससे पहले रिया के भाई शोविक बनर्जी से सीबीआई ने करीब 12 घंटे तक पूछताछ की थी. रिया के अलावा सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, कुक नीरज और दीपेश सावंत भी गेस्ट हाउस पहुंच चुके हैं. फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स भी गेस्टाहाउस में मौजूद हैं.
सीबीआई ने की रिया से आठ घंटे की मैराथन पूछताछ
सीबीआई ने आज रिया चक्रवर्ती से आठ घंटे की मैराथन पूछताछ की है. सुबह सीबीआई हेडक्वार्टर जाने के बाद अभी शाम में सिद्धार्थ पिठानी फिर डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे हैं.
भाजपा के किसी नेता ने आदित्य ठाकरे का नाम नहीं लिया
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा है कि भाजपा के किसी नेता ने भी ‘‘प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष” रूप से राज्य के मंत्री आदित्य ठाकरे का नाम बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नहीं लिया है. यहां बाणेर में एक कोविड-19 अस्पताल के उद्घाटन संबंधी एक कार्यक्रम के इतर फडणवीस ने पत्रकारों से कहा कि मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं.
रिया चक्रवर्ती से सीबीआई कर रही है मैराथन पूछताछ
सुशांत सिंह के मामले में आज पहली बार सीबीआई मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है. रिया सुबह 11 बजे के करीब डीआरडीओ के गेस्ट पहुंची है, जहां से अभी तक वह वापस अपने घर नहीं जा पायी है. सीबीआई उससे लगातार पूछताछ कर रही है.
डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंची सीबीआई की टीम
सीबीआई की टीम एक बार फिर डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंची है. आज सुबह से ही सीबीआई रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए