Live Updates

Sushant Singh Rajput Case : उद्धव सरकार ने सुशांत सिंह मामले में SC के निर्णय का किया स्वागत, कहा – मुंबई पुलिस की जांच में भी दोष नहीं

Updated:
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Case, Supreme court News, Sushant Singh Rajput Case live update: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने आज फैसला सुना दिया. दो राज्यों के बीच उलझे इस मामले पर आज 11 बजे फैसला जस्टिस हृषिकेश रॉय की बेंच ने फैसला सुनाया. कोर्ट ने मामले की जांच का अधिकार सीबीआई को दिया है जो पहले से ही इसकी जांच में जुटी थी.सुशांत की गर्लफ्रेंड रह चुकी रिया ने पटना की जांच को मुंबई ट्रांसफर करने की अपील की है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 11 अगस्त को फैसला सुरक्षित रखते रखते हुए सभी पक्षों से लिखित जवाब मांगा था. पढ़ें लाइव अपडेट..

विज्ञापन

हम दायर करेंगे रिव्यू पीटिशन: महाराष्ट्र सरकार

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर महाराष्ट्र सरकार के वकील ने कहा कि हम फैसले को चुनौती देंगे. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप पहले फैसले को पढ़िए, फिर रिव्यू पीटिशन दायर करने के बारे में सोचिए. कोर्ट ने कहा कि यह 35 पेज का जजमेंट है. पहले आप इसको पढ़िए. हमने हर पहलुओं का बारीकी से अध्ययन करने के बाद फैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि सुशांत सुसाइड केस की जांच अब सीबीआई करेगी. पटना में जो एफआईआर दर्ज की गई है वो कानून सम्मत है.

देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव सरकार पर लगाया आरोप

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य की सरकार सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले को ठंडे बस्ते में डालना चाहती थी.

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा- आरोप सही नहीं है

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा- मुंबई पुलिस ने सही तरीके से मामले की जांच की है. मुंबई पुलिस को उनके ही राज्य के नेता बदनाम कर रहे हैं तो ये सही नहीं है. सच और न्याय की जांच हमेशा जीत होती है. जो आरोप लगाए जा रहे हैं वो सही नहीं है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राजनीतिक बयान देना सही नहीं. सुशांत केस में पहले दिन से राजनीति हो रही है. महाराष्ट्र की परंपरा है कि हर किसी को न्याय मिले. कोई भी कानून से ऊपर नहीं है.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश की चार बड़ी बातें

बिहार पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की, वह सही थी

सीबीआई जांच की सिफारिश भी कानून के मुताबिक की गई

महाराष्ट्र सरकार अब सीबीआई जांच को चुनौती नहीं दे सकती

कोई और एफआईआर दर्ज होती है तो, उसकी जांच भी सीबीआई करेगी

पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का बयान

कोर्ट के फैसले पर मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा कि हमें जब आदेश की कॉपी मिलेगी तो देखेंगे कि आगे क्या करना है. हमने अपने वकीलों को कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी भेंजे.

सीबीआई की टीम मुंबई जाएगी

बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब सीबीआई की टीम मुंबई जाएगी. अब केस की जांच मुंबई में की जाएगी. सीबीआई मुंबई पुलिस से केस डायरी, सभी गवाहों और संदिग्धों के बयान, फॉरेंसिक और ऑटोप्सी रिपोर्ट मांगेगी. कोर्ट ने सभी दस्तावेज सौंपने को कहा है. सीबीआई क्राइम सीन का विजिट करेगी. एजेंसी क्राइम सीन को रीक्रिएट भी कर सकती है. सीबीआई उन लोगों के बयान दर्ज करेगी जो सुशांत की मौत के वक्त वहां मौजूद थे. सीबीआई रिया, उनके भाई शोविक, पिता इंद्रजीत और बाकियों को समन भेजेगी. इसके बाद ही सीबीआई किसी की गिरफ्तारी पर फैसला लेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola