ePaper

जानें कौन है "Sulli Deals" का मेन क्रिएटर जिसे दिल्ली पुलिस ने इंदौर में दबोचा

Updated at : 09 Jan 2022 5:39 PM (IST)
विज्ञापन
जानें कौन है "Sulli Deals" का मेन क्रिएटर जिसे दिल्ली पुलिस ने इंदौर में दबोचा

बुल्ली बाई ऐप (Bulli Bai App) के बाद अब Sulli deal मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है जिससे कई अहम बातें सामने आ सकतीं हैं.

विज्ञापन

‘सुल्ली डील्स’ ऐप मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. दिल्ली पुलिस ने मध्य प्रदेश के इंदौर से कथित तौर पर‘सुल्ली डील्स’ ऐप बनाने वाले को दबोचा है. गिरफ्तारी के बाद लोग उस शख्स के बारे में जानना चाहते हैं जिसने यह घिनौना काम किया है. मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि यह ‘सुल्ली डील्स’ ऐप मामले में पहली गिरफ्तारी है.

पुलिस ने बताया कि सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों को बिना उनकी मंजूरी के मोबाइल ऐप्लीकेशन (ऐप) पर ‘नीलामी’ के लिए डालने का काम किया गया था. आरोपी ओमकारेश्वर ठाकुर (26) ने इंदौर स्थित आईपीएस अकादमी से बीसीए का छात्र रह चुका है. वह न्यूयॉर्क सिटी टाउनशिप का निवासी है.

मुस्लिम महिलाओं को बदनाम करने और ट्रोल करने का मंच

मामले के संबंध में आईएफएसओ के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने कुबूल किया है कि वह ट्विटर पर उस समूह का सदस्य है जिसमें मुस्लिम महिलाओं को बदनाम करने और ट्रोल के लिए विचारों को साझा करने का काम किया जाता है. उसने गिटहब पर कोड विकसित करने का काम किया. गिटहब तक पहुंच समूह के सभी सदस्यों की थी. आरोपी ने बताया है कि मुस्लिम महिलाओं की फोटो को समूह के सदस्यों ने अपलोड किया था.

कौन है sulli deal का मेन क्रिएटर जानें

यहां चर्चा कर दें कि बुल्ली बाई ऐप (Bulli Bai App) के बाद अब Sulli deal मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है जिससे कई अहम बातें सामने आ सकतीं हैं. गिरफ्तार किया गया शख्स 25 साल का आरोपी है जिसका नाम ओमकेश्वर ठाकुर है. बताया जा रहा है कि यहीं sulli deal का मेन क्रिएटर है. गौर हो कि BCA के स्टूडेंट ओमकेश्वर ठाकुर ने पिछली साल जुलाई में Sulli deal तैयार करने का काम किया था जिसमें मुस्लिम महिलाओं को टारगेट किया जा रहा था.

Also Read: मुस्लिम महिलाओं को टारगेट करने वाला एप ‘सुली डील्स’ जिसने बनाया वह मास्टर माइंड इंदौर में पकड़ाया
हो सकती हैं और भी गिरफ्तारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में कई खुलासे किये हैं. उसने बताया है कि sulli deal केस में उसके अलावा दूसरे लोग भी शामिल थे. उन लोगों ने इसमें छोटी-छोटी भूमिकाएं निभाई थीं. पुलिस की ओर से कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस केस में और भी गिरफ्तारी हो सकती हैं.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola