Sukhbir Singh Badal Attack Video : गोली चली है गोली…सुखबीर सिंह बादल पर हुई फायरिंग तो चिल्लाए लोग

Updated:
विज्ञापन
Sukhbir Singh Badal Attack Video

Sukhbir Singh Badal Attack Video

Sukhbir Singh Badal Attack Video: सुखबीर सिंह बादल को निशाना बनाकर फायरिंग की गई है. गोली चलाने वाले को पकड़ लिया गया है.

विज्ञापन

Sukhbir Singh Badal Attack Video : शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर हमला किया गया है. वे दूसरे दिन सेवादार के रूप में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे थे. इस बीच उनपर गोली चलाई गई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बादल पर आज सुबह एक शख्स ने गोली चलाई. वे जब अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के इंट्री गेट पर पहुंचे और सेवादारी शुरू की, तो उनपर फायरिंग की गई. मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावर को पकड़ लिया.

फायरिंग करने वाले का वीडियो आया सामने

सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले का वीडियो सामने आया है. इसे न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जारी किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स फायरिंग कर रहा है. उसे वहां मौजूद लोग काबू करते दिख रहे हैं. पीछे से आवाज आ रही है कि बादल को गोली मारने का प्रयास किया गया. मौके पर मौजूद पत्रकार जब हमलावर से पूछते हैं कि गोली क्यों चलाई, तो उसकी ओर से कोई जवाब नहीं आया.

Read Also : Sukhbir Singh Badal Video : जूठे बर्तन और जूता साफ क्यों कर रहे हैं सुखबीर सिंह बादल? किसने दी कठोर सजा

सुखबीर सिंह बादल को क्यों दी गई सजा?

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने राम रहीम को माफी देने की गलती कबूली है. श्री अकाल तख्त साहिब ने दोष कबूल करने पर उन्हें सजा (तनखाह) सुनाई है. इसके बाद से वे मंगलवार से अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में सेवादारी कर रहे हैं. धार्मिक सजा के बाद गले में पट्टिका लटकाकर पहुंचे थे. सजा में स्वर्ण मंदिर में ‘सेवादार’ के रूप में काम करने को कहा गया है. जूठे बर्तन और जूते साफ करने का निर्देश भी उनको दिया गया है. अकाल तख्त ने 2007 से 2017 तक उनकी सरकार द्वारा की गई ‘गलतियों’ का हवाला देते हुए उन्हें यह सजा सुनाई. बुधवार को उनके सेवादारी का दूसरा दिन था.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola