Sukhbir Singh Badal Video : जूठे बर्तन और जूता साफ क्यों कर रहे हैं सुखबीर सिंह बादल? किसने दी कठोर सजा

Sukhbir Singh Badal Video
Sukhbir Singh Badal Video: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को सजा दी गई. इसके बाद वे बर्तन और जूते साफ करने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे. देखें वीडियो.
Sukhbir Singh Badal Video: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ट्रेंड कर रहे हैं. उन्होंने राम रहीम को माफी देने की गलती कबूली है. श्री अकाल तख्त साहिब ने दोष कबूल करने पर उन्हें सजा (तनखाह) दी. सजा मिलने के बाद मंगलवार को वे अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे. धार्मिक सजा के बाद गले में पट्टिका लटकाकर वे स्वर्ण मंदिर पहुंचे, जिसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. सजा में स्वर्ण मंदिर में ‘सेवादार’ के रूप में काम करने को कहा गया है. जूठे बर्तन और जूते साफ करने का निर्देश भी उनको मिला है. अकाल तख्त ने 2007 से 2017 तक पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और उसकी सरकार द्वारा की गई ‘गलतियों’ का हवाला देते हुए उन्हें यह सजा सुनाई. देखें वीडियो
Read Also : Viral Video: चक्रवात फेंगल ने रोका रास्ता, लैंडिंग के पहले लड़खड़ाया विमान, अटक गई यात्रियों की सांस
पूर्व सांसद सुखदेव सिंह ढींडसा ने कहा, ”सेवा का निर्देश मेरे लिए आदेश है. यह सर्वशक्तिमान का आदेश है जो अकाल तख्त ने मेरे लिए सुनाया है. मैं गेट पर बैठूंगा, मैं लंगर में भी अपनी सेवाएं दूंगा.”
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




