Sudhir Suri Murder: शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या से पहले आया था UK से धमकी भरे फोन, पंजाब में बवाल
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 05 Nov 2022 6:34 PM
शिवसेना (टकसाली) नेता सुधीर सूरी की हत्या मामले में एक बड़ा खुलासा उनके बेटे माणिक सूरी ने की है. न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में माणिक सूरी ने बताया, उनके पिता को हत्या के एक दिन पहले यूके से धमकी भरे फोन आये थे.
अमृतसर में शिवसेना (टकसाली) नेता सुधीर सूरी की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. खबर आ रही है कि सूरी की हत्या से एक दिन पहले यूके से धमकी भरे फोन आये थे. यह खुलासा सूरी के बेटे माणिक सूरी ने की है. इधर सूरी की हत्या के बाद शहर का माहौल पूरी तरह से तनावपूर्ण हो चुका है. शिवसेना नेता की हत्या के विरोध में बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया.
सूरी के बेटे का बड़ा खुलासा्र हत्या से पहले यूके से आया था फोन कॉल
शिवसेना (टकसाली) नेता सुधीर सूरी की हत्या मामले में एक बड़ा खुलासा उनके बेटे माणिक सूरी ने की है. न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में माणिक सूरी ने बताया, उनके पिता को हत्या के एक दिन पहले यूके से धमकी भरे फोन आये थे. जिसमें फोन करने वाले व्यक्ति अमृतपाल सिंह ने कहा था, कुछ लोगों को भेज रहा है और सौदा पूरा हो गया है. माणिक सूरी ने कहा, उनके पिता की हत्या के पीछे गैंगस्टर अमृतपाल सिंह का हाथ है. उसने यह भी कहा कि उनके पिता की हत्या योजनाबद्ध तरीके से की गयी है. उनको 4 गोलियां मारी गयी.
Also Read: मां को लिखी चिट्ठी में संजय राउत ने लगाया आरोप, शिवसेना को धोखा नहीं दिया तो भेज दिया गया जेल
There was a threat call the night before the incident. My father received a call from the UK. The caller introduced himself as Amritpal Singh & said he was sending some men & his deal is done…It was planned,4 bullets hit him: Manik Suri,son of slain Shiv Sena leader Sudhir Suri pic.twitter.com/Tb3X3FslE2
— ANI (@ANI) November 5, 2022
माणिक सूरी ने परिवार के लिए मांगी सुरक्षा
माणिक सूरी ने पिता सुधीर की हत्या के बाद सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए अपने परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है. उसने मीडिया के साथ बातचीत में कहा, पाकिस्तान से भी उनके परिवार को धमकी भरे कॉल आ रहे हैं. इसलिए मुझे और मेरे परिवार को सुरक्षा मुहैया कराया जाए.
क्या है पूरा मामला
शिवसेना नेता सुधीर सूरी (58) की शुक्रवार को अमृतसर के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में एक मंदिर के बाहर प्रदर्शन में हिस्सा लेते लमय दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उन्हें पांच गोली मारी गई थी. सूरी शहर में सबसे व्यस्त स्थानों में से एक मजीठा रोड पर गोपाल मंदिर के प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. दरअसल, कुछ हिंदू देवी-देवताओं की टूटी हुई प्रतिमाएं कथित तौर पर सड़क किनारे पाई गई थीं, जिसे सूरी ने बेअदबी बताया था.
सुधीर सूरी हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, भेजे गये 7 दिन की रिमांड पर
शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी संदीप सिंह उर्फ सन्नी को कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल .32 बोर का लाइसेंसी हथियार भी जब्त कर लिया गया है. सन्नी की प्रदर्शन स्थल के पास कपड़े की एक दुकान है. अधिकारियों ने बताया कि सूरी के मकान के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने शहर में कई अन्य स्थानों पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










