नौकरी के लिए मची भगदड़, टूटी रेलिंग, Video Viral

Updated:
विज्ञापन

गुजरात के भरूच का वीडियो वायरल हो रहा है. यहां जॉब पाने के लिए भीड़ जुटी थी. आप भी देखें ये वायरल वीडियो

विज्ञापन

गुजरात के भरूच का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो चर्चा का विषय बन गया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक इंटरव्यू सेंटर पर युवाओं की भीड़ पहुंची है. सभी यहां जॉब इंटरव्यू के लिए पहुंचे थे. इस दौरान भीड़ इतनी बढ़ गई कि भगदड़ जैसे हालात बन गए. भीड़ के दबाव की वजह से रेलिंग टूट गई. इसके बाद एक के बाद एक कुछ कैंडिडेट गिर जाते हैं.

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एक होटल में नौकरी के लिए इंटरव्यू रखा गया था, जहां लड़कों की भीड़ पहुंची थी. भीड़ इतनी बढ़ गई थी कि उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो गया और रेलिंग को तोड़ते हुए कुछ लड़के नीचे गिर गए. बताया जा रहा है कि वॉक इन इन्टरव्यू रखा गया था. यहां आम तौर पर 500 लोगों के लिए जगह होती है, लेकिन यहां एक साथ 1000 से अधिक कैंडिडेट आ गए थे. इस बारे में कंपनी की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है.

Read Also : ‘गुजरात में भी हराएंगे’, मोदी के गढ़ में कांग्रेस को मजबूत करने निकल पड़े राहुल गांधी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola