ePaper

सोनिया गांधी को कोविड के बाद नाक से आने लगा था खून, कांग्रेस ने जारी किया हेल्थ अपडेट

Updated at : 17 Jun 2022 12:53 PM (IST)
विज्ञापन
सोनिया गांधी को कोविड के बाद नाक से आने लगा था खून, कांग्रेस ने जारी किया हेल्थ अपडेट

Sonia Gandhi Health updates: सोनिया गांधी को पिछले दिनों कोरोना हुआ था. जिसके बाद उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. अब कांग्रेस ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है.

विज्ञापन

Sonia Gandhi Health update: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) पिछले दिनों कोरोना की चपेट में आ गई थी. जिसके बाद उनको दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) लगातार अपनी मां से अस्पताल में मिल रहे हैं. अब कांग्रेस की ओर से एक बयान जारी कर सोनिया गांधी का हेल्थ अपडेट दिया गया है.

सोनिया गांधी का उपचार जारी

कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस के कारण अस्पताल में भर्ती कराई गयीं पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी का उपचार जारी है. वह चिकित्सकों की सघन निगरानी में हैं. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष की श्वसन तंत्र (Lower respiratory tract) के निचले हिस्से में ‘फंगल संक्रमण’ का पता चला है. उन्होंने कहा कि इस संक्रमण और कोविड-19 संक्रमण के बाद की जटिलताओं के मद्देनजर उनका उपचार चल रहा है. जयराम ने लिखा है कि फिलहाल सोनिया गांधी का इलाज जारी है, उनको कोविड के बाद और भी कुछ दिक्कतें हैं. फिलहाल डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं.

सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोविड-19 बाद की जटिलताओं के कारण 12 जून को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सोनिया गांधी दो जून को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड से संबंधित कथित धनशोधन के एक मामले में कांग्रेस अध्यक्ष को नये सिरे से समन जारी कर 23 जून को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है. सोनिया गांधी को इससे पहले आठ जून को पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से उन्होंने जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए नयी तारीख देने को कहा गया था.

Also Read: ED Raid on Satyendar Jain: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन, सत्येंद्र जैन के 10 ठिकानों पर छापेमारी

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola