Sonia Gandhi Birthday : 21 मई 1991, 10 जनपथ पर वो हुआ जो पहले कभी नहीं हुआ था

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 09 Dec 2024 5:34 AM

विज्ञापन

सोनिया गांधी

Sonia Gandhi Birthday : सोनिया गांधी के जीवन से 21 मई की स्मृति कभी नहीं मिटेगी. इस दिन उनके जीवन का सब कुछ छिन गया था.

विज्ञापन

Sonia Gandhi Birthday : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और पार्टी सांसद सोनिया गांधी का आज 78वां जन्मदिन है. भले ही उनके जीवन में कई सुख के पल आए होंगे, लेकिन उनकी जिंदगी से 21 मई का काला अध्याय कभी नहीं मिटेगा. यदि आप अब सोच में पड़ गए है आखिर क्यों? तो आइए आपको आपके सवाल का जवाब देते हैं. दरअसल, साल 1991 की यह वही तारीख है जब उनके कानों तक पति राजीव की मौत की खबर पहुंची थी. खबर सुनते ही वह जोर से चीख पड़ीं थी.

राजीव की मौत के वक्त कहां थीं सोनिया गांधी?

राजीव गांधी की हत्या के वक्त सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका गांधी के साथ 10 जनपथ स्थित आवास में थीं. राजीव के निजी सचिव विंसेंट जॉर्ज भी दिल्ली में ही थे. जॉर्ज को जब राजीव के बारे में जानकारी मिली, वह दौड़े-दौड़े 10 जनपथ पहुंचे. जॉर्ज ने चेन्नई में पी चिदंबरम की पत्नी नलिनी से बात की और सच्चाई जानने का प्रयास किया. पता चला हमला राजीव गांधी को निशाना बनाकर किया गया.

कैसे राजीव गांधी की मौत की खबर पर लगी मुहर?

राजीव के मौत की खबर सोनिया गांधी तक पहुंचाना आसान नहीं था. ठीक उसी वक्त, चेन्नई से खुफिया विभाग के एक अधिकारी का कॉल आया. सोनिया गांधी की जीवनी में लेखक रशीद किदवई ने इन बातों का जिक्र किया है. खुफिया विभाग का व्यक्ति सोनिया गांधी या जॉर्ज से बात करने की इच्छा व्यक्त करता है. फोन जॉर्ज के हाथ में था, उनका पहला ही सवाल था कि राजीव कैसे हैं? दूसरी तरफ से पहले तो कुछ आवाज नहीं आई. इसके बाद जॉर्ज ने चिल्लाया तो उधर के एक लाइन की सूचना मिली कि राजीव नहीं रहे.

Read Also : इमरजेंसी के बाद चुनाव हार कर कैसे रहती थीं इंदिरा? जानें गांधी परिवार की बहुओं से कैसे रहे रिश्ते

रोते-रोते सोनिया गांधी को अस्थमा का आया अटैक

किदवई ने लिखा, सोनिया गांधी को जब राजीव की मौत के बारे में पता चला, तो 10 जनपथ पर वो हुआ जो पहले कभी नहीं हुआ था. सोनिया इतनी जोर से रो रही थीं कि बाहर गेस्ट रूम में बैठे कांग्रेस नेताओं को साफ सुनाई दे रहा था. रोते-रोते उन्हें अस्थमा का अटैक पड़ गया.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola