Weather Forecast : बिहार-झारखंड-यूपी समेत देश के इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें अन्य राज्यों को हाल
Patiala: People wade through a waterlogged street following heavy rain in Patiala, Monday, July 19, 2021. (PTI Photo)(PTI07_19_2021_000011B)
Weather Forecast Today LIVE Updates: दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश (DELHI Rain) के आसार हैं. अगले 6 से 7 दिनों में उत्तरी क्षेत्र समेत देश (Bihar,up,MP,JHARKHAND,Bengal weather,heavy rain) के कई इलाकों में बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है. uttarakhand cloud burst
बिहार, झारखंड, यूपी समेत देश के कई राज्यों में मंगलवार को भारी बारिश की संभावना
पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मराठवाड़ा, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक और तमिलनाडु के घाट क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है.
पंजाब, पश्चिमी यूपी, पश्चिमी एमपी, पूर्वी राजस्थान, सिक्किम और गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना
पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और गुजरात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है.
जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को बहुत भारी बारिश की संभावना
जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा.
कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना
कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में अगले दो घंटों में होगी हल्की बारिश या बूंदाबांदी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले दो घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के मोदीनगर, हापुड़, पिलाखुआ के आसपास और आसपास के क्षेत्रों में हल्की तीव्रता की बारिश या बूंदाबांदी होगी.
बारिश से गुरुग्राम का एंबिएंस मॉल क्षतिग्रस्त, बेसमेंट में पानी लगने के बाद बंद किया गया
हरियाणा : एंबिएंस मॉल की तीसरी मंजिल पर खुले क्षेत्र को कवर करनेवाले अस्थायी शेड के हिस्से गिर गये हैं. गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद मॉल का बेसमेंट भी जलमग्न हो गया है. एहतियात के तौर पर मॉल को बंद कर दिया गया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए