'राम मंदिर के फैसले को पलट देगी कांग्रेस', आचार्य प्रमोद कृष्णम का दावा, बोली स्मृति ईरानी- 'सामने आया राहुल गांधी का भयानक सच'

Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 May 2024 7:57 PM

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 | ANI, X

पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम के एक बयान पर स्मृति ईरानी कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर हो गई हैं. उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी नहीं होते तो क्या राम मंदिर बनता. ईरानी ने कहा कि पहले कांग्रेस और गांधी परिवार गरीब जनता की कमाई पर हाथ मारती थी, आज वो हमारी आस्था से खिलवाड़ कर रही है.

विज्ञापन

पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम के एक बयान ने फिर से सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है.  आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मैंने कांग्रेस में 32 साल से अधिक समय बिताया है. जब राम मंदिर का फैसला आया, तो राहुल गांधी ने अपने करीबी सहयोगियों के साथ बैठक की थी. जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद वे एक महाशक्ति आयोग बनाएंगे और राम मंदिर के फैसले को वैसे ही पलट देंगे जैसे राजीव गांधी ने शाहबानो के फैसले को पलट दिया था.

आचार्य प्रमोद कृष्णम के बयान के बाद केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोल दिया है. ईरानी ने कहा कि आज देश के सामने राहुल गांधी का एक भयावह सच सामने आया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और गांधी परिवार की मंशा है कि अगर उन्हें भी थोड़ी सी ताकत मिल जाए तो वे राम मंदिर का फैसला पलट देंगे. ईरानी ने कहा कि  यह मुद्दा सुबह से चल रहा है लेकिन गांधी परिवार की तरफ से एक भी सफाई नहीं आई. ईरानी ने कहा कि ये बात सच है और ये जगजाहिर है कि गांधी परिवार रामलला और मंदिर की प्रतिष्ठा के के खिलाफ है. यह सभी जानते हैं कि गांधी परिवार ने रामलला के अस्तित्व पर भी सवाल उठाते हुए अदालत में दस्तावेज भी पेश किए थे.

हमारी आस्था से खिलवाड़ करना चाहती है कांग्रेस- स्मृति ईरानी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि अगर पीएम मोदी नहीं होते तो क्या राम मंदिर बनता… ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले कांग्रेस और गांधी परिवार गरीब जनता की कमाई पर हाथ मारती थी, आज वो हमारी आस्था पर हाथ साफ करना चाहते हैं. हमारे मंदिर निर्माण के फैसले को पलटना चाहते हैं.

कांग्रेस पर हमलावर रहे हैं कृष्णम
गौरतलब है कि पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम कांग्रेस के खिलाफ लगातार बयानबाजी करते रहे हैं. बीते दिनों प्रियंका गांधी को टिकट न मिलने पर कहा था कि राहुल गांधी की जो पलायन वाली नीति है, जिस तरह से उन्होंने अमेठी को छोड़ा है, उसके बाद पूरे देश के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर गया है. आचार्य ने यह भी कहा कि प्रियंका गांधी के चुनाव न लड़ने की सूरत में धीरे-धीरे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में ऐसा ज्वालामुखी धधक रहा है जो 4 जून के बाद फटेगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक और विभाजन होना सुनिश्चित है. 4 जून के बाद कांग्रेस दो धड़ों में बंट जाएगी.

Also Read: Lok Sabha Election 2024: गांधीनगर सीट से बीजेपी को रिकॉर्ड जीत की उम्मीद, जानिए इस सीट पर कितनी मजबूत है कांग्रेस

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola