SM Krishna Death: पूर्व सीएम और विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के निधन पर कर्नाटक में 3 दिन का शोक

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 10 Dec 2024 9:59 AM

विज्ञापन

SM Krishna Passed Away

SM Krishna Death: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत के पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा का आज सुबह बेंगलुरु में निधन हो गया. उनके निधन पर कर्नाटक सरकार ने 3 दिन के शोक की घोषणा की है.

विज्ञापन

SM Krishna Death: कर्नाटक सरकार ने आदेश जारी किया और बताया कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के निधन पर 3 दिन का शोक मनाई जाएगी. उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. सरकार ने फैसला किया है कि इन तीन दिनों में कोई समारोह या जश्न नहीं मनाया जाएगा.

मल्लिकार्जुन खरगे ने जताया दुख

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एसएम कृष्णा के निधन पर दुख जताया और ट्वीट किया, “कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री एस एम कृष्णा के निधन से बेहद दुखी हूं. विकास के सच्चे प्रणेता, उन्होंने राज्य और राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया. यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, क्योंकि हमने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सहकर्मियों के रूप में काम किया था. उनकी दूरदर्शिता, समर्पण और असाधारण सार्वजनिक सेवा ने कर्नाटक की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि विकास के साथ कल्याण को संतुलित करने के उनके दृष्टिकोण ने बेंगलुरु के परिवर्तनकारी प्रतिमान पर वैश्विक मुहर लगाई. उनके परिवार, दोस्तों और अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है.”

पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने दी श्रद्धांजलि

कर्नाटक के पूर्व सीएम और वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा को अंतिम श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे.

Also Read: SM Krishna Passed Away: पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख, देखें राजनीतिक सफर

मंत्री प्रियांक खरगे ने एसएम कृष्णा के निधन पर जताया दुख

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के निधन पर कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा, “यह एक अपूरणीय क्षति है. वह सिर्फ कर्नाटक के सीएम ही नहीं थे, बल्कि हमारे कर्नाटक के सीईओ भी थे. उनकी सोच प्रगतिशील थी. उन्होंने कर्नाटक और भारत के लोगों पर बहुत गहरा प्रभाव छोड़ा है.”

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola