SM Krishna Passed Away: पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख, देखें राजनीतिक सफर

Updated:
विज्ञापन
SM Krishna

SM Krishna

SM Krishna Passed Away: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एसएम कृष्णा का आज सुबह 2 बजकर 45 मिनट में बेंगलुरु में निधन हो गया.

विज्ञापन

SM Krishna Passed Away: कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा ने 92 साल की उम्र में बेंगलुरु स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली. वो काफी समय से बीमार थे. उनके निधन पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और प्रियांक खरगे समेत कई दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त किया है.

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एसएम कृष्णा के निधन पर दुख जताया. उन्होंने ट्वीट किया, “एसएम कृष्णा एक असाधारण नेता थे, जिनकी प्रशंसा हर वर्ग के लोग करते थे. उन्होंने हमेशा दूसरों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास किया. उन्हें कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के लिए याद किया जाता है, खासकर बुनियादी ढांचे के विकास पर उनके ध्यान के लिए.

एसएम कृष्णा के निधन से बहुत दुखी हूं : प्रियांक खरगे

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया और लिखा, “कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के निधन से बहुत दुखी हूं, जिनके नेतृत्व और सार्वजनिक सेवा की विरासत ने हमारे राज्य और राष्ट्र पर एक अमिट छाप छोड़ी है. उनकी दूरदर्शिता और समर्पण ने कर्नाटक की प्रगति को आकार दिया और बेंगलुरु के लिए शासन के प्रति उनके कॉर्पोरेट दृष्टिकोण ने उन्हें कई लोगों का प्रिय बना दिया. हम अभी भी बेंगलुरु को एक वैश्विक शहर के रूप में स्थापित करने के उनके दृष्टिकोण का लाभ उठा रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, उनकी आत्मा को शांति मिले और उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहे”.

ऐसा रहा एसएम कृष्णा का राजनीतिक सफर

एसएम कृष्णा का जन्म 1 मई 1932 में सोमनहल्ली में हुआ था. उनका राजनीतिक सफर काफी लंबा रहा है. उन्होंने 1960 के दशक में राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी. 1962 में उन्होंने मद्दुर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे थे. उन्होंने उस समय कांग्रेस उम्मीदवार को हराया था. उन्होंने 1968 में मांड्या लोकसभा सीट से उपचुनाव में जीत दर्ज की और कांग्रेस का दामन थाम लिया. उससे पहले वो प्रजा सोशलिस्ट पार्टी में शामिल हुए थे. 1971 में लोकसभा चुनाव उन्होंने जीता.

अपनी राजनीति यात्रा में एसएम कृष्ण ने इन पदों को संभाला

1972-1977 – कर्नाटक सरकार में वाणिज्य, उद्योग और संसदीय मामलों के मंत्री रहे.
1980-1984 – 7वीं लोकसभा के सदस्य
1983-1984 – केंद्रीय उद्योग राज्यमंत्री
1984-1985 – केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री
1989-92 – कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष रहे
1992-1994 – कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री
1999 – 2004 – कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे.
2004-2008 – महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे.
2009 से 2014 – भारत के विदेश मंत्री रहे.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola