सिंघु-टिकरी बॉर्डर : अर्द्धसैनिक बलों की 20 अतिरिक्त कंपनियां तैनात, प्रदर्शनस्थल पर किसी को जाने की अनुमति नहीं

Author : संवाद न्यूज Published by : Prabhat Khabar Updated At : 31 Jan 2021 5:53 PM

विज्ञापन

इस्त्राइली दूतावास पर धमाके (Blast on Israeli Embassy) के बाद सिंघु और टिकरी बॉर्डर (Singhu-Tikari) की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वहां अर्धसैनिक बल की अतिरिक्त कंपनियां तैनात कर दी गयी है और प्रदर्शन स्थल (protest site) पर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है. धरनास्थल पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. आसपास के इलाके में ड्रोन से नजर रखी जा रही है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : इस्त्राइली दूतावास पर धमाके के बाद सिंघु और टिकरी बॉर्डर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वहां अर्धसैनिक बल की अतिरिक्त कंपनियां तैनात कर दी गयी है और प्रदर्शन स्थल पर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है. धरनास्थल पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. आसपास के इलाके में ड्रोन से नजर रखी जा रही है.

परिक्षेत्र के संयुक्त आयुक्त पुलिस को बॉर्डर पर नजर रखने और हर दो घंटे पर हालात के बारे में आला अधिकारियों को अवगत कराने के लिए कहा गया है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सिंघु बॉर्डर के हालात को देखते हुए वहां अर्द्धसैनिक बलों की अतिरिक्त 20 कंपनियों को तैनात कर दिया गया है. वहां पहले से पांच कंपनियां तैनात थी.

प्रदर्शनस्थल से साढ़े तीन किलोमीटर तक पुलिस ने तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा बना दिया है. बेरीकेड लगाकर रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. हरियाणा की ओर से आने वाले किसी भी शख्स की पूरी जांच पड़ताल के बाद दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है.

Also Read: ‘बच्‍चन पांडे’ की मुश्किलें बढ़ी, अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीस, कृति सैनन और निर्माता के खिलाफ शिकायत दर्ज

इसी तरह, टिकरी बॉर्डर पर भी अर्द्धसैनिक बलों की संख्या बढ़ाई गई है. वहां अर्द्धसैनिक बल की 8 अतिरिक्त कंपनियां तैनात किया गया है. आला अधिकारी हालात पर पूरी तरह से नजर रख रहे हैं. बीच-बीच में ड्रोन उड़ाकर आसपास के इलाके के हालात पर नजर रखी जा रही है.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
संवाद न्यूज

लेखक के बारे में

By संवाद न्यूज

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola