राजस्थान मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव के संकेत, तीन मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

Updated:
विज्ञापन
राजस्थान मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव के संकेत, तीन मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

अजय माकन ने बताया कि इन तीनों मंत्रियों ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा है और इस्तीफे की पेशकश की है. सोनिया गांधी को लिखे पत्र में इन मंत्रियों ने पद छोड़ने और संगठन के लिए काम करने की बात कही है.

विज्ञापन

राजस्थान की राजनीति में एकबार फिर हलचल मच गयी है. राजस्थान के इंचार्ज अजय माकन ने बताया कि तीन मंत्रियों गोविंद सिंह डोटासारा, रघु शर्मा और हरीश चौधरी ने इस्तीफे की पेशकश की है.

गौरतलब है कि राजस्थान में मंत्रिमंडल में बदलाव की खबरें लगातार आ रही हैं. बताया जा रहा था कि राजस्थान मंत्रिमंडल में दिवाली से पहले बदलाव किया जायेगा, लेकिन फिर उसे टाल दिया गया. अब मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की तैयारी है और इसी के मद्देनजर इन तीनों मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है.

राजस्थान की राजनीति में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच लगातार खींचतान की खबरें आती रहती हैं. 2023 में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं, उसी को ध्यान में रखते हुए कई बदलाव प्रदेश में किये जा रहे हैं.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola