ePaper

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई से होगी पूछताछ, मोहाली ले गई पंजाब पुलिस

Updated at : 15 Jun 2022 12:00 PM (IST)
विज्ञापन
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई से होगी पूछताछ, मोहाली ले गई पंजाब पुलिस

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब पुलिस की ओर से कड़ी सुरक्षा में दिल्ली से मानसा लाया गया. पुलिस ने गैंगस्टर को सात दिनों के रिमांड पर लिया है. सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में आज लॉरेंस को मानसा कोर्ट में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया जाएगा.

विज्ञापन

Sidhu Moose Wala Murder Case: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में पंजाब पुलिस को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ट्रांजिट रिमांड मिल गई है. ऐसे में पंजाब पुलिस लॉरेंस को कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली से मानसा ले आई. जहां आज गैंगस्टर को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष मानसा कोर्ट में पेश किया जाएगा. आपको बता दें कि मूसेवाला हत्याकांड मामले में दिल्ली की अदालत ने पंजाब पुलिस को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की मेडिकल जांच दिल्ली छोड़ने से पहले और संबंधित सीजेएम अदालत, मानसा के समक्ष पेश करने से पहले कानून और नियमों के अनुसार की जाए.

गैंगस्टर को लाया गया मनसा

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बुधवार सुबह करीब चार बजे कड़ी सुरक्षा के बीच पंजाब के मनसा जिले में लाया गया. जिला सिविल अस्पताल में चिकित्सा जांच के बाद बिश्नोई को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया. पुलिस रिमांड हासिल करने के बाद पंजाब पुलिस बिश्नोई को मोहाली शिफ्ट कर रही है, जहां उससे पूछताछ की जाएगी.


अदालत ने शर्तों के साथ दी ट्रांजिट रिमांड

लॉरेंस बिश्नोई के वकील विशाल चोपड़ा ने कहा कि उसे ले जाने से लेकर कोर्ट में पेश करने तक की पूरी वीडियोग्राफी कराई जाएगी. कोर्ट ने एक विस्तृत आदेश पारित किया है कि पंजाब पुलिस उसके जीवन और सुरक्षा के लिए पूरी तरह जिम्मेदार होगी और उसके साथ कोई दुर्घटना नहीं होनी चाहिए. विशाल चोपड़ा ने कहा कि अदालत ने शर्तों के साथ ट्रांजिट रिमांड दी है. पंजाब पुलिस उसे ले जाने से पहले उसका मेडिकल टेस्ट करवाएगी, सुरक्षा के सभी उपायों को ध्यान में रखा जाएगा, उसे हथकड़ी पहनाई जाएगी और उसे बुलेट प्रूफ वाहन में ले जाया जाएगा.


Also Read: Sidhu Moose Wala Murder Case: पंजाब पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई की ट्रांजिट रिमांड मिली, कोर्ट में कल पेशी
क्या है पूरा मामला

लोकप्रिय पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की बीते 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया था. हालांकि कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बरार ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी. जिसके बाद पुलिस बिश्नोई की भूमिका की जांच कर रही है. बरार ने आरोप लगाया कि उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर यह हत्या की थी.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola