मध्य प्रदेश पेशाब कांड: आरोपी प्रवेश शुक्ला के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 05 Jul 2023 5:17 PM
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ऑफिस ने आरोपी प्रवेश शुक्ल के खिलाफ कार्रवाई के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी. सीएम के ऑफिस ने ट्वीट किया और लिखा, आरोपी के खिलाफ एनएसए लगा दिया गया है.
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने के मामले में आरोपी प्रवेश शुक्ला के अवैध कब्जे पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है. उसके आवास को गिराया गया. पेशाब करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आदेश दिया था.
सीएम शिवराज के ऑफिस ने ट्वीट कर कार्रवाई की जानकारी दी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ऑफिस ने आरोपी प्रवेश शुक्ल के खिलाफ कार्रवाई के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी. सीएम के ऑफिस ने ट्वीट किया और लिखा, आरोपी के खिलाफ एनएसए लगा दिया गया है. बुलडोजर भी चला दिया गया है और अगर जरूरत पड़ी तो मामा जी अपराधियों को 10 फुट जमीन के नीचे भी गाड़ देंगे. मामाजी का संदेश साफ है. इसलिए गलत मंशा वालों मध्यप्रदेश में अपराध करने से पहले 10 बार सोच लेना.
आदिवासी युवक पर पेशाब करने का आरोपी गिरफ्ता
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने के मामले में आरोपी को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया. राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आरोपी के कृत्य को जघन्य, निंदनीय और मानवता के लिए शर्मनाक बताया.
Also Read: MP में आदिवासी युवक पर पेशाब कांड के बाद सियासत में उबाल, आरोपी प्रवेश शुक्ला गिरफ्तार
Sidhi viral video | NSA has been invoked, bulldozer has been moved and if needed, Mama ji will bury criminals 10 feet below the ground. Mama ji's message is clear, that is why those with ill intentions – think 10 times before committing a crime in Madhya Pradesh, tweets Office of… pic.twitter.com/53nKOdvXaL
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 5, 2023
आरोपी प्रवेश शुक्ला के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई
पेशाब कांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है. उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 294 एवं 504 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.
कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया था गंभीर आरोप
कांग्रेस ने दावा किया था कि आरोपी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़ा था, लेकिन सत्तारूढ़ दल ने आरोप से इनकार किया. जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने भी इस कृत्य को शर्मनाक और निंदनीय करार दिया तथा आरोपियों की संपत्ति को ध्वस्त करने की मांग की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










