Shradha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस में पुलिस के हाथ लगा CCTV फुटेज, आफताब की करतूत का सामने आयेगा सच
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 19 Nov 2022 7:22 PM
पुलिस के हाथ जो सीसीटीवी फुटेज लगी है, उसमें आरोपी आफताब के हाथ में एक बैग दिख रहा है. ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि आफताब श्रद्धा के शव के टुकड़ों को ठिकाना लगाने जा रहा है. सीसीटीवी फुटेज में आरोपी आफताब तीन चक्कर लगाते हुए दिख रहा है.
चर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड में दिल्ली पुलिस को एक CCTV फुटेज हाथ लगी है. जिससे इस मामले की जांच में सहूलियत मिलने की उम्मीद की जा रही है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.
सीसीटीवी फुटेज में बैग के साथ नजर आया आरोपी आफताब
पुलिस के हाथ जो सीसीटीवी फुटेज लगी है, उसमें आरोपी आफताब के हाथ में एक बैग दिख रहा है. ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि आफताब श्रद्धा के शव के टुकड़ों को ठिकाना लगाने जा रहा है. सीसीटीवी फुटेज में आरोपी आफताब तीन चक्कर लगाते हुए दिख रहा है. पुलिस को भी शक है कि आफताब बॉडी पार्ट को ठिकाना लगाने जा रहा है.
श्रद्धा के शव के टुकड़ों का पता लगाने के लिए आफताब को दक्षिण दिल्ली ले जाएगी पुलिस
दिल्ली पुलिस आफताब अमीन पूनावाला को दक्षिणी दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर ले जाएगी क्योंकि पुलिस उसकी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर के शव के और हिस्सों का पता लगाना चाहती है. पुलिस ने अब तक शव के 13 हिस्से बरामद किए हैं, जिनमें ज्यादातर हड्डियां हैं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि पुलिस ने गुरुग्राम से शरीर के कुछ अंग बरामद किए जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा. पीड़िता का सिर अभी भी नहीं मिला है.
आफताब के घर से एक धारदार हथियार बरामद
पुलिस ने बताया कि उसने पूनावाला के घर से एक धारदार चीज बरामद की है और इसकी जांच की जाएगी कि क्या इसका इस्तेमाल वालकर के शव को काटने के लिए किया गया था.
बरामद कंकाल का होगा डीएनए टेस्ट
पुलिस ने कहा कि पीड़िता के पिता और भाई के रक्त के नमूने एकत्र किए गए हैं ताकि अब तक बरामद कंकाल के डीएनए से उनका मिलान किया जा सके. गौरतलब है कि आफताब के नार्को टेस्ट को भी अनुमति मिल गयी है. दिल्ली की एक अदालत ने पुलिस को पांच दिनों के भीतर आफताब अमीन पूनावाला का नार्को परीक्षण पूरा करने का निर्देश दिया है.
क्या है मामला
गौरतलब है कि आफताब पूनावाला ने 18 मई को वालकर (27) को कथित तौर पर गला घोंटकर मार डाला था और उसके शरीर के 35 टुकड़े करके दक्षिण दिल्ली के महरौली स्थित अपने आवास पर लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा और फिर उन्हें आधी रात के बाद शहर में कई जगहों पर फेंकता रहा था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि कथित तौर पर आरी महरौली-गुरुग्राम रोड स्थित एक दुकान से खरीदी गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










