Shraddha Murder Case: चाकूओं के अलावा पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, आफताब के माता पिता से भी हुई पूछताछ
Published by : Pritish Sahay Updated At : 24 Nov 2022 9:56 PM
**EDS: VIDEO GRAB** New Delhi: Aaftab Amin Poonawala, accused to have murdered his live-in partner Shraddha Walkar, being brought to the Mehrauli forest area, in New Delhi, Tuesday, Nov. 15, 2022. Poonawalla allegedly chopped Walkar's body into nearly 35 pieces, kept them in a fridge for almost three weeks and then dumped them across the city over several days, according to police. (PTI Photo)(PTI11_15_2022_000069A)
Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने 5 बड़े चाकू बरामद किए हैं. पुलिस ने उन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक टीम के पास भेज दिए हैं. गुरुवार को दिल्ली पुलिस की टीम को मुंबई के पास भायंदर नहर में एक मोबाइल फोन भी मिला है.
Shraddha Murder Case: श्रद्धा वालकर हत्या कांड की जांच कर रही दिल्ली पुलिस को हर दिन नये-नये सुराग मिल रहे हैं. गुरुवार को दिल्ली पुलिस की टीम को मुंबई के पास भायंदर नहर में एक मोबाइल फोन मिला है. बता दें, हत्याकांड को लेकर दिल्ली पुलिस की टीम बीते एक सप्ताह से मुंबई के पास वसई इलाके में डेरा डाले हुए है. इसी जगह श्रद्धा वालकर और उसका लिव-इन पार्टनर सह हत्या का आरोपी आफताब पूनावाला रहता था. जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा और आफताब के दोस्तों, रिश्तेदारों और उनके द्वारा किराए पर लिए गए फ्लैटों के मालिकों के बयान भी दर्ज किए.
पांच बड़े चाकू बरामद: श्रद्धा मर्डर केस की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने 5 बड़े चाकू बरामद किए हैं. पुलिस ने उन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक टीम के पास भेज दिए हैं. इससे पहले आरोपी आफताब ने बताया था कि उसने श्रद्धा के शरीर के टुकड़े करने के लिए कई हथियारों का इस्तेमाल किया था. गौरतलब है कि पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, आफताब ने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या की थी. हत्या करने के बाद उसके शव के करीब 35 टुकड़े कर दिए और इन्हें अलग-अलग जगह फेंकता रहा.
Shradhha murder accused Aftab has told police that multiple weapons were used to dismember Shraddha's body. In the last few days, the police have recovered 5 large knives which have been sent to the forensics team for investigation: Delhi Police sources
— ANI (@ANI) November 24, 2022
श्रद्धा के माता पिता का बयान दर्ज: मुंबई में श्रद्धा की हत्या के आरोपी आफताब के माता पिता का पुलिस ने बयान दर्ज किया है. इंडिया टीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2020 में जो श्रद्धा की चिट्ठी आयी थी उसके बाद से ही आफताब के माता-पिता को पता था कि आफताब श्रद्धा के साथ मारपीट करता है. रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब के माता-पिता अपने बेटे से मिलने मुंबई आये थे.
मुंबई पुलिस तत्परता दिखाती तो नहीं होती हत्या: आफताब की मारपीट के तंग आकर श्रद्धा ने 2020 में ही पालघर पुलिस के सामने इसकी शिकायत की थी. अपनी शिकायत में श्रद्धा ने अपने लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला पर उसकी हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया था. श्रद्धा ने यह आशंका भी जताई थी कि आफताब उसके टुकड़े-टुकड़े कर देगा. इस मामले में महाराष्ट्र के सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पालघर जिले के पुलिसकर्मियों को श्रद्धा वालकर की शिकायत को गंभीरता से लेना चाहिए था. हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि बाद में श्रद्धा ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी. इसके बावजूद अगर श्रद्धा की शिकायत पर पुलिस गंभीरता से संज्ञान लेती तो शायद श्रद्धा की जान बच सकती थी.
कम से कम समय में कड़ी सजा- अमित शाह: वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यानी गुरुवार को कहा कि श्रद्धा वालकर हत्या मामले में कम से कम समय में आरोपी के लिए कड़ी सजा सुनिश्चित करेंगे. टाइम्स नाउ सम्मेलन में अमित शाह ने कहा कि पूरे मामले पर उनकी नजर है. उन्होंने कहा कि जिसने भी यह किया है, दिल्ली पुलिस और अभियोजन पक्ष कानून और अदालतों के माध्यम से कम से कम समय में सख्त सजा सुनिश्चित करेंगे.
भाषा इनपुट के साथ
Also Read: AIIMS: 34 घंटे बाद भी नही चालू हुआ एम्स का ई-हॉस्पिटल सर्वर, मरीजों की हो रही है मैनुअल भर्ती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










