Shraddha Murder Case : अब सच बोलेगा आफताब अमीन पूनावाला ? ‘नार्को' टेस्ट की तैयारी

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 28 Nov 2022 8:40 AM

विज्ञापन

**EDS: VIDEO GRAB** New Delhi: Aaftab Amin Poonawala, accused to have murdered his live-in partner Shraddha Walkar, being brought to the Mehrauli forest area, in New Delhi, Tuesday, Nov. 15, 2022. Poonawalla allegedly chopped Walkar's body into nearly 35 pieces, kept them in a fridge for almost three weeks and then dumped them across the city over several days, according to police. (PTI Photo)(PTI11_15_2022_000130A)

Shraddha Murder Case : श्रद्धा वालकर हत्या मामले की जांच कर रही पुलिस को कई अहम सबूत हाथ लगे हैं. आरोपी आफताब की बची हुई ‘पॉलीग्राफ' टेस्ट अगले दो दिनों में की जाएगी. वहीं ‘नार्को' टेस्ट पांच दिसंबर को होने की बात कही जा रही है.

विज्ञापन

Shraddha Murder Case : श्रद्धा वालकर हत्या मामले की जांच जारी है. मामले के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की शेष ‘पॉलीग्राफ’ टेस्ट अगले दो दिनों में की जाएगी. वहीं ‘नार्को’ टेस्ट पांच दिसंबर को हो सकता है. बताया जा रहा है कि रोहिणी में स्थित फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में सोमवार को यानी आज और मंगलवार को ‘पॉलीग्राफ’ जांच के दो सत्र में किये जाएंगे. यहां चर्चा कर दें कि आफताब पूनावाला पहले ही ‘पॉलीग्राफ’ जांच के तीन सत्रों से गुजर चुका है.

यहां आपको बता दें कि ‘पॉलीग्राफ’ जांच को ‘लाई डिटेक्टर टेस्ट’ के रूप में भी जाना जाता है. पॉलीग्राफ जांच में ब्लड प्रेशर, नब्ज और हार्ट बीट जैसी शारीरिक गतिविधियों को रिकॉर्ड करने का काम किया जाता है. इन आंकड़ों को एकत्र करके यह पता लगाया जाता है कि शख्स सच बोल रहा है या नहीं.

Also Read: Shraddha Murder Case: क्या हरियाणा में मिले शव का श्रद्धा मर्डर से है संबंध! जानिए कहां तक पहुंची जांच
शेष पॉलीग्राफ सत्र आज होगा पूरा

इससे पहले एफएसएल, रोहिणी में अपराध दृश्य प्रबंधन विभाग के प्रमुख संजीव गुप्ता ने जो जानकारी दी थी, उसके अनुसार “शेष पॉलीग्राफ सत्र सोमवार को पूरे कर लिये जाएंगे. उल्लखनीय है कि मामले के आरोपी आफताब पूनावाला ने श्रद्धा वालकर की कथित तौर गला घोंटकर हत्या कर दी थी जो 27 साल की थी. हत्या के बाद आफताब ने शव के 35 टुकड़े करके उन्हें करीब तीन सप्ताह तक दक्षिणी दिल्ली के महरौली में स्थित अपने घर में 300 लीटर के फ्रिज में रखे रखा. इतना करने के बाद एक-एक करके वे टुकड़े फेंकता रहा.

न्यायिक हिरासत में आफताब पूनावाला

पुलिस ने 12 नवंबर को आरोपी आफताब पूनावाला को गिरफ्तार करके पुलिस हिरासत में भेज दिया था. 17 नवंबर को उसकी हिरासत पांच दिन के लिए बढ़ा दी गयी थी. मंगलवार को उसे चार और दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था. शनिवार को दिल्ली की एक अदालत ने पूनावाला को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola