Shraddha Murder Case: हड्डियों को ग्राइंड कर पाउडर को सड़क पर फेंकता था आरोपी आफताब, चार्जशीट में खुलासा

आरोपी आफताब को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. जिसमें बताया गया है कि वह श्रद्धा वालकर की हत्या करने के बाद उसके शव के टुकड़ों को पेट्रोल डालकर पहले जलाता था. उसके बाद हड्डियों को पीसकर उसके पाउडर को सड़कों पर फेंकता था.
श्रद्धा मर्डर केस में पुलिस की ओर से दायर चार्जशीट में बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि आरोपी आफताब अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या कर उसके हड्डियों को ग्राइंडर में पीसकर पाउडर को सड़कों पर फेंकता था. चार्जशीट में और भी कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.
लाश के टुकड़ों को पेट्रोल से जलाकर हड्डियों को ग्राइंडर में पीसता था आफताब
आरोपी आफताब को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. जिसमें बताया गया है कि वह श्रद्धा वालकर की हत्या करने के बाद उसके शव के टुकड़ों को पेट्रोल डालकर पहले जलाता था. उसके बाद हड्डियों को पीसकर उसके पाउडर को सड़कों पर फेंकता था.
श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब का कबूलनामा
श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब ने अपने कबूलनामा में कई चौंकाने वाले खुलासे किये. उसने इस बात को मान लिया कि उसने श्रद्धा के शव के छोटे-छोटे टुकड़े किये थे और छतरपुर के पास महरौली के जंगलों में फेंक दिया था.
श्रद्धा के इंस्टाग्राम को भी हैंडल करता था आरोपी आफताब
आरोपी आफताब ने यह भी बताया कि वह अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर का इंस्टाग्राम पेज को भी हैंडल करता था. उसने बताया कि वह ऐसा इसलिए करता था, क्योंकि लोगों को यह लगे कि श्रद्धा जिंदा है.
हत्या से पहले श्रद्धा और आफताब गये थे ट्रिप पर
अपने कबूलनामे में आरोपी आफताब ने बताया कि हत्या से पहले वह श्रद्धा के साथ लंबे ट्रिप पर निकला था. मुंबई से हरिद्वार ट्रिप पर गया था. वहां के बाद दोनों ऋषिकेश, देहरादून, मसूरी, मनाली और चंडीगढ़ घूमते हुए पारवती वैली पहुंचे थे. महीने भर घूमने के बाद दोनों वापस दिल्ली पहुंचे थे. उसने बताया कि कई दस दिनों तक घर में रहने के बाद दोनों के बीच झगड़ा हुई और फिर अलग हो गये.
दिल्ली की अदालत ने श्रद्धा हत्याकांड मामले में जार्चशीट पर लिया संज्ञान
दिल्ली की अदालत ने श्रद्धा हत्याकांड मामले में आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा दाखिल आरोपपत्र का मंगलवार को संज्ञान लिया. पुलिस ने 24 जनवरी को 6,629 पृष्ठ का आरोपपत्र दाखिल किया था. अदालत ने आरोपपत्र पर गौर करने के लिए मामले को 21 फरवरी के लिए सूचीबद्ध कर दिया.
आरोपी आफताब ने श्रद्धा की हत्या के बाद शव के कर दिया थे 35 टुकड़े
आफताब पूनावाला (28) ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की कथित तौर पर हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे और उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया था. उसे 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










