श्रद्धा हत्याकांड: आरोपी आफताब को 5 दिनों की कस्टडी, जांच के लिए उत्तराखंड और हिमाचल ले जाएगी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
श्रद्धा हत्याकांड: आरोपी आफताब को 5 दिनों की  कस्टडी, जांच के लिए उत्तराखंड और हिमाचल ले जाएगी पुलिस

श्रद्धा हत्याकांड: श्रद्धा हत्याकांड मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने आरोपी आफताब को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. हालांकि पुलिस ने आफताब की 10 दिनों की कस्टडी की अपील की थी.

विज्ञापन

श्रद्धा हत्याकांड: श्रद्धा हत्याकांड मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने आरोपी आफताब को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. हालांकि पुलिस ने आफताब की 10 दिनों की कस्टडी की अपील की थी. कोर्ट की सुनवाई के लिए आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश किया. दरअसल, इस मामले में सुरक्षा और संवेदनशीलता को देखते हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आरोपी आफताब पूनावाला की पेशी की अर्जी मंजूर की गई थी.

आफताब को उत्तराखंड और हिमाचल ले जाएगी पुलिस: श्रद्धा हत्याकांड मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट ने आरोपी आफताब को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में ले लिया है. वहीं पुलिस ने कहा है कि आगे की जांच के लिए आरोपी को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश ले जाया जाएगा.

श्रद्धा वालकर की हत्या का आरोपी है आफताब: गौरतलब है कि आफताब पूनावाला ने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की बीते 18 मई की शाम हत्या कर दी थी. आरोप है कि आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े कर दिए थे. हत्या के बाद आरोपी ने दिल्ली के महरौली स्थित अपने आवास में श्रद्धा के शव को करीब तीन सप्ताह तक 3 सौ लीटर के फ्रिज में रखा. इस बीत वो शव के टुकड़ों के विभिन्न हिस्सों को अलग-अलग हिस्सों में फेंकत रहा.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola