महाराष्ट्र में शिवसेना और NCP में टूट के बाद कांग्रेस में हलचल तेज, एकजुट करने में जुटे खरगे और राहुल गांधी
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 11 Jul 2023 10:36 PM
Mallikarjun-Kharge-and-Rahul-Gandhi
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें उनसे एकजुट रहने की अपील करने के साथ ही पार्टी को उसके इस पुराने गढ़ में फिर से मजबूत बनाने पर जोर दिया गया.
शिवसेना के बाद एनसीपी में टूट के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. कांग्रेस अपने नेताओं को एकजुट करने में जुट गयी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने इसी कोशिश में मंगलवार को दिल्ली में एक बड़ी बैठक की. जिसमें महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता मौजूद थे.
खरगे और राहुल ने नेताओं से एकजुट रहने की अपील की
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें उनसे एकजुट रहने की अपील करने के साथ ही पार्टी को उसके इस पुराने गढ़ में फिर से मजबूत बनाने पर जोर दिया गया.
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पर जल्द फैसला
कांग्रेस ने फैसला किया है कि महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का फैसला आगामी सत्र से पहले पहले किया जाएगा. एनसीपी में विभाजन के बाद अब कांग्रेस राज्य विधानसभा में सबसे बड़ा विपक्षी दल हो गई है. कांग्रेस के 44 विधायक हैं.
Also Read: एनसीपी में सियासी घमासान जारी, पांच दिनों में कई विधायकों ने गुट में की अदला-बदली
Maharashtra Congress leaders meet Kharge, Rahul Gandhi in Delhi
Read @ANI Story | https://t.co/YxugL5v2uE#Maharashtra #Congress #mallikarjunKharge #RahulGandhi #Delhi pic.twitter.com/MupYbjnXAY
— ANI Digital (@ani_digital) July 11, 2023
खरगे ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- राजनीतिक जालसाजी का कांग्रेस देगी जवाब
बैठक की तस्वीर साझा करते हुए खरगे ने ट्वीट किया, भाजपा ने अपनी ‘वॉशिंग मशीन’ का इस्तेमाल कर, महाराष्ट्र के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने का काम किया है. कांग्रेस पार्टी इस राजनीतिक जालसाज़ी का बराबर जवाब देगी. महाराष्ट्र की जनता जनादेश पर भाजपा द्वारा किए गए लगातार हमलों का कड़ा राजनीतिक उत्तर देगी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी का गढ़ है और वहां पार्टी को मजबूत करना है.
कांग्रेस की बैठक में ये नेता रहे मौजूद
महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में विभाजन की पृष्ठभूमि में पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले, पार्टी के राज्य प्रभारी एचके पाटिल, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण एवं अशोक चव्हाण, वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक और कई अन्य नेता मौजूद थे.
शरद पवार से बगावत कर एकनाथ शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम बने अजित पवार
गौरतलब है कि पिछले दिनों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने आठ अन्य विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे सरकार में मंत्री पद की शपथ ले ली और पार्टी के नाम एवं इसके चुनाव निशान घड़ी पर अपना दावा पेश कर दिया. अजित पवार महाराष्ट्र सरकार में उप मुख्यमंत्री बने हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










