वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का 46 साल की उम्र में अचानक निधन, पीएम मोदी, राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने जताया दुख
पीएम मोदी और पत्रकार पायल मेहता
रात के दो बजे दिल्ली की मशहूर पत्रकार पायल मेहता को बेचैनी हुई, उससे पहले वो बिलकुल स्वस्थ थीं और मुंबई यात्रा पर थीं. अस्पताल ले जाने के बाद उनका इलाज भी शुरू नहीं हो पाया और उनका निधन हो गया.
देश की जानी-मानी महिला पत्रकार पायल मेहता का रविवार सुबह मुंबई में निधन हो गया. वह 46 वर्ष की थीं. पायल मेहता सीएनएन-न्यूज18 समाचार चैनल की पत्रकार थीं और राजनीतिक खबरों की रिपोर्टिंग करती थी. उनका कार्यस्थल दिल्ली था, लेकिन वो मुंबई की यात्रा पर थीं. रविवार सुबह अचानक उनकी तबीयत खराब हुई. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है.
पीएम मोदी ने बताया मेहनती पत्रकार
पायल मेहता की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने शोक जताया व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करके संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि पायल मेहता एक मेहनती पत्रकार थीं जो जमीन से मजबूती से जुड़ी रहीं .पीए मोदी ने लिखा कि अपने काम के अलावा, उन्हें उस दयालुता और प्यार के लिए भी याद किया जाएगा जिससे उन्होंने इतने सारे लोगों की जिंदगी में जगह बनाई. उनका अचानक और असमय गुजर जाना बहुत दुख की बात है.
राहुल गांधी ने जताई संवेदना
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी पायल मेहता के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि मैं उनके परिवार, मित्रों और सहकर्मियों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.
शीला भट्ट से कुछ घंटे पहले हुई थी बात
उनकी करीबी पत्रकार शीला भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि पायल मेहता मुंबई की यात्रा पर थीं,तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई. उन्हें बेचैनी महसूस हुई, रात करीब दो बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया. इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी नब्ज थम गई. शीला भट्ट ने अपने पोस्ट में बताया कि उन्होंने रात को करीब पौने ग्यारह बजे गलती से फोन कर दिया था, उस वक्त वे ठीक थीं. पायल मेहता संसद, सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़ी खबरों को कवर करती थीं.
ये भी पढ़ें: छात्र की मौत के बाद IIT बंबई के खिलाफ दर्ज हुई FIR, एग्जाम के दौरान मोबाइल पर ChatGPT के इस्तेमाल का है आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए