DU में भी BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का एलान, बवाल की आशंका से प्रशासन ने पुलिस से मांगी मदद

Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Jan 2023 12:12 PM

विज्ञापन

डीयू में भी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का एलान किया गया है. हालांकि डीयू प्रशासन ने कहा है कि इसकी उसे जानकारी नहीं है. साथ ही प्रशासन ने पुलिस ने मदद मांगी है. इससे पहले दिल्ली के जेएनयू और हैदराबाद में भी इस विवादित डॉक्यूमेंट्री को लेकर जमकर बवाल हो चुका है.

विज्ञापन

BBC Documentary Screening: बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री इंडिया: द मोदी क्वेश्चन पर विवाद गहराता ही जा रहा है. पहले जेएनयू में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर बवाल हुआ, इसके बाद हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एसएफआई और ABVP के छात्रों के बीच आपस में भिड़ंत हुई, और अब डीयू में भी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का एलान किया गया है. ऐसे में उम्मीद है कि एक बार बार दिल्ली में BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर बवाल हो सकता है.

स्क्रीनिंग पर हो रहा है जमकर बवाल: गौरतलब है कि पहले ही इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर जमकर बवाल हो चुका है. अब डीयू में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया, समेत कई और छात्र संगठनों ने आज यानी शुक्रवार शाम इंडिया: द मोदी क्वेश्चन की स्क्रीनिंग का ऐलान किया है. वहीं, डीयू प्रशासन का कहना है कि को लेकर उसे कोई जानकारी नहीं दी गई है. यहां तक की डॉक्यूमेंट्री के लिए इजाजत भी नहीं ली गई है. डीयू प्रशासन ने स्क्रीनिंग रोकने के लिए पुलिस से अपील की है.

छात्रों में हुई थी भिडंत: गौरतलब है कि बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बवाल हो गया. हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एसएफआई और एबीवीपी (ABVP) के छात्रों के बीच आपस में भिड़ंत हो गई. दरअसल, हैदराबाद विश्वविद्यालय में गुरुवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से बीबीसी के विवादास्पद वृत्तचित्र की स्क्रीनिंग का आयोजन किया था. इसके जवाब में एबीवीपी की ओर से फिल्म द कश्मीर फाइल्स का प्रदर्शन किया गया था.

इससे पहले दिल्ली के जेएनयू में भी इस विवादित डॉक्यूमेंट्री को लेकर जमकर बवाल हुआ था. जेएनयू में छात्र जब स्क्रीनिंग करने जा रहे थे उस समय प्रशासन की ओर से बिजली और इंटरनेट ही काट दी गई थी. जेएनयू के छात्रों ने पथराव का भी आरोप लगाया. इसके बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और वसंत कुंज थाने में एक मामला भी दर्ज कराया.

Also Read: Mission 2024: आज चुनाव हुए तो कौन मारेगा बाजी, ‍BJP की बनेगी सरकार या जीतेगा गटबंधन, जानिए सर्वे की रिपोर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola