School Holiday : दिसंबर में स्कूलों में लगातार 8 दिन की छुट्टी

दिसंबर में 8 दिन स्कूल रहेंगे बंद (Photo: AI)
School Holiday : छत्तीसगढ़ स्कूल हॉलिडे 2025 की पूरी लिस्ट यदि आप सर्च कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बिल्कुल सही है. जी हां…आइए आपको लिस्ट की जानकारी देते हैं जिसमें सभी सरकारी और स्कूल की छुट्टियां, साथ ही प्रमुख त्योहारों की छुट्टियां भी शामिल हैं.
School Holiday : छत्तीसगढ़ स्कूल हॉलिडे लिस्ट 2025 में पूरे छत्तीसगढ़ के स्कूलों की त्योहारों की छुट्टियों का पूरा विवरण दिया गया है. दशहरा और दिवाली पर छात्रों को 6 दिन की छुट्टी दे दी गई है. यहां पूरी जानकारी विस्तार से दी गई है. जानें अब दिसंबर में कितने दिनों की छुट्टी दी जाएगी बच्चों को
सर्दियों की छुट्टियां कितने दिन रहेंगी स्कूलों में?
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां लंबी है. 22 दिसंबर 2025 से 27 दिसंबर 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे. इन छुट्टियों के आगे और पीछे रविवार है, यानी स्कूल 29 नवंबर को खुलेंगे. इस दौरान सभी स्कूल बंद रहेंगे. यानी प्रइवेट स्कूलों में भी छुट्टी रहेगी. मौसम ठंडा होने पर छुट्टियों को बढ़ाया भी जा सकता है, जिसकी जानकारी स्कूल प्रशासन समय-समय पर देता रहेगा. इसलिए बच्चों और माता-पिता को पहले से अलर्ट रहना होगा, ताकि छुट्टियां बढ़ने पर भी पढ़ाई या स्कूल की तैयारी में कोई दिक्कत न हो.
46 दिन गर्मियों की छुट्टी
छत्तीसगढ़ के स्कूल 1 मई से 15 जून 2026 तक गर्मियों की छुट्टियों के कारण बंद रहेंगे. इस दौरान लगभग 46 दिनों तक कक्षाएं नहीं चलेंगी. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इस समय का उपयोग पढ़ाई की तैयारी, प्रोजेक्ट कार्य और अन्य जरूरी कामों को पूरा करने में करें, ताकि स्कूल खुलने के बाद उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो.
दशहरा, दिवाली में मिली लंबी छुट्टी
अक्टूबर में दशहरा, दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहार थे. इन त्योहार में भी स्कूलों में छुट्टी थी. इस बार दशहरा 2 अक्टूबर को था, इसलिए स्कूलों में 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक छुट्टियां दी गई थी. रविवार पड़ने से कुल छुट्टियां 8 दिन की हो गईं थी. दिवाली 20 अक्टूबर को था, जिसके लिए 20 से 25 अक्टूबर तक छुट्टियां तय थीं, लेकिन आगे-पीछे रविवार होने से यह छुट्टियां 19 से 26 अक्टूबर तक चली. इससे छात्रों को लंबा त्योहार अवकाश मिल गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










