School Holiday : दिवाली और छठ की छुट्टी कब रहेंगी स्कूलों में? जान लें यहां
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 05 Oct 2025 8:15 PM
स्कूल की छुट्टी दिवाली और छठ पूजा पर (सांकेतिक तस्वीर)
School Holiday : देशभर में दिवाली 2025 की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकीं हैं. इसी बीच अभिभावकों और छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि दिवाली पर स्कूल और कॉलेज कितने दिन बंद रहेंगे? तो आइए हम आपको इस संबंध में जानकारी देते हैं.
School Holiday : अक्टूबर का महीना चल रहा है. दशहरा का त्योहार खत्म हो गया है. अब लोग दिवाली की तैयारी में जुट गए हैं. देशभर में लोग उत्साह और उमंग के साथ त्योहारों की तैयारी कर रहे हैं. बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है और घरों में सजावट की शुरुआत हो चुकी है. इस बीच, अभिभावकों और छात्रों के बीच यह सवाल सबसे अहम बना हुआ है कि दिवाली के अवसर पर स्कूल और कॉलेज कितने दिनों तक बंद रहेंगे? छुट्टियां कब से कब तक रहेंगी? तो आइए जानते हें आपके मन में उठ रहे सवाल के जवाब के बारे में.
बिहार में दिवाली की छुट्टी कब है (Diwali 2025 Holidays in Bihar)
बिहार सरकार आमतौर पर धनतेरस से लेकर छठ पूजा तक लंबी छुट्टियां देती है, जो करीब 6 से 7 दिनों की होती हैं. इस साल ये छुट्टियां 18 अक्टूबर शनिवार से शुरू होकर 23 अक्टूबर तक चल सकती हैं. इसके बाद 27 और 28 अक्टूबर को छठ पर्व मनाया जाएगा, जो बिहार में सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है.
यूपी में दिवाली की छुट्टी कब है (School Holidays in UP)
उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में दशहरा की छुट्टियां 1 और 2 अक्टूबर को दी गईं थीं. इसके बाद दिवाली के अवसर पर 21 से 23 अक्टूबर तक स्कूलों में अवकाश रहने वाला है.
राजस्थान में कब रहेंगी छुट्टियां (School Holidays in Rajasthan)
राजस्थान में दिवाली, भाई दूज और गोवर्धन पूजा के अवसर पर छुट्टियां दी जाएंगी.
दिवाली 2025 कब है? (When will Diwali 2025 be celebrated?)
इस साल दिवाली मंगलवार, 21 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी. देश के विभिन्न राज्यों में शैक्षणिक संस्थानों ने इस अवधि के आसपास छुट्टियों की घोषणा कर दी है या जल्द करने की संभावना है. कुछ राज्यों के शिक्षा विभागों ने पहले ही अपने अस्थायी अवकाश कैलेंडर जारी कर दिए हैं, जबकि कुछ राज्य दिवाली और छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए अपने छुट्टी कैलेंडर में संशोधन कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










