School Holiday: स्कूलों में दो दिन रहेगी छुट्टी, बैंक भी रहेंगे बंद, यहां देखें लिस्ट
स्कूलों में छुट्टियां (Photo: AI)
School Holiday: अगस्त का महीना खत्म होने में अभी 8 दिन बचे हैं. इस महीने और स्कूलों में 3 और छुट्टियां बची हुई है. त्योहारों के कारण और रविवार पड़ने के कारण स्कूल-कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंकों में छुट्टी रहेगी. जानें किस-किस दिन बंद रहेंगे स्कूल.
School Holiday: अगस्त महीने के बचे हुए आठ दिनों में 3 दिन स्कूल बंद रहेंगे. मिलाद-उन-नबी और रक्षा बंधन त्योहार के कारण कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर, बैंक और कुछ निजी संस्थान बंद रह सकते हैं. अगस्त 2026 में हरेली और स्वतंत्रता दिवस की छुट्टियां बीत चुकी हैं. अब लोगों को ईद-ए-मिलाद और रक्षाबंधन पर अवकाश मिलेगा. इन त्योहारों के कारण स्कूल, बैंक और कई सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे.
26 अगस्त को मिलाद-उन-नबी
26 अगस्त 2026 (बुधवार) को मिलाद-उन-नबी के अवसर पर पड़ सकती है. यह दिन पैगंबर मोहम्मद के जन्म की याद में मनाया जाता है. इस मौके पर मुस्लिम समुदाय की ओर से धार्मिक कार्यक्रम और प्रार्थनाएं आयोजित की जाती हैं. कई राज्यों में स्कूल, सरकारी कार्यालय और बैंक बंद रह सकते हैं. हालांकि यह अवकाश हर राज्य में एक समान नहीं होगा.
28 अगस्त को रक्षा बंधन
28 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा. यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित है और देश के कई हिस्सों में बड़े स्तर पर मनाया जाता है. रक्षा बंधन पर अलग-अलग राज्यों में स्कूलों और दूसरे शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी रह सकती है. कुछ सरकारी और निजी कार्यालयों में भी कामकाज बंद रह सकता है या समय में बदलाव किया जा सकता है.
23 और 30 अगस्त को रविवार की छुट्टी
रविवार सार्वजनिक अवकाश का दिन होता है. उस दिन बैंक, दफ्तर, स्कूल-कॉलेज बंद होते हैं. 23 अगस्त और 30 अगस्त को रविवार पड़ रहा है. इन दोनों दिन दफ्तर और स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. ऐसे में अगर कोई परिवार के साथ घूमने की योजना पहले से बनाना चाहते हैं तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए बना सकते हैं.
हर राज्य में एक जैसी नहीं होती स्कूल की छुट्टी
यहां ध्यान रखने की बात यह है कि धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहारों की छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं. राज्य सरकारें अपने स्थानीय त्योहारों और परंपराओं के हिसाब से अलग हॉलिडे कैलेंडर जारी करती हैं. इसलिए किसी एक राज्य में जिस दिन स्कूल बंद हों, उसी तारीख को दूसरे राज्य में कक्षाएं सामान्य रूप से चल सकती हैं.
छुट्टी की सही जानकारी कहां से मिलेगी?
छात्र और अभिभावक अपने स्कूल की डायरी, नोटिस बोर्ड, आधिकारिक वेबसाइट या स्कूल की ओर से भेजे गए मैसेज से छुट्टी की पुष्टि कर सकते हैं. सरकारी कर्मचारियों और यात्रियों को भी किसी जरूरी काम या यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित राज्य सरकार या संस्थान का आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर देख लेना चाहिए.
Also Read:22 अगस्त को बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह काम की खबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए