Sanjeevani Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, केजरीवाल बोले- बुजुर्गों का फ्री में होगा इलाज

Updated:
विज्ञापन
Arvind Kejriwal during registration process

Sanjeevani Yojana के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कराते अरविंद केजरीवाल

Sanjeevani Yojana Registration started: दिल्ली में संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन सोमवार से शुरू गया. पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद इसकी जानकारी दी.

विज्ञापन

Sanjeevani Yojana Registration started: संजीवनी योजना पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने क हा, “जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में संजीवनी योजना के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है. संजीवनी योजना के तहत, अगर 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग बीमार पड़ते हैं, चाहे वह सरकारी अस्पताल हो या निजी अस्पताल, दिल्ली सरकार उनके पूरे इलाज का खर्च उठाएगी.” उनसे जब महिला सम्मान योजना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने दावा किया कि कुछ ही घंटों में पूरी दिल्ली में करीब 2.5 लाख महिलाओं ने पंजीकरण कराया है. यह लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला साबित होगा.”

दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देगी आप सरकार

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने 18 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह देने का वादा किया है. इसके लिए दिल्ली सरकार ने 2024-25 के बजट में इसकी घोषण की थी. पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह भी वादा किया है कि अगर उनकी सरकार दिल्ली में बरकरार रहती है, तो इसकी राशि बढ़ाकर 2100 रुपये कर दी जाएगी.

Also Read: Sanjeevani Yojana: आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन प्रक्रिया और किसे मिलेगा योजना का लाभ

अगले साल फरवरी में हो सकता है दिल्ली में चुनाव

दिल्ली विधानसभा का चुनाव अगले साल यानी 2025 के फरवरी में होने की उम्मीद की जा रही है. इसको लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. जबकि कांग्रेस पहली सूची जारी कर दी है. बीजेपी ने अबतक उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की है.

Also Read: Delhi Election 2025: केजरीवाल के खिलाफ इस बड़े नेता को उतारने की तैयारी में भाजपा, नाम लगभग तय

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola