नेहरू-आंबेडकर पर पोस्ट कर बुरे फंसे सैम पित्रोदा, बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
सैम पित्रोदा के पोस्ट को लेकर बसपा सांसद मलूक नागर ने भी कांग्रेस पर हमला किया. उन्होंने कहा, अगर कोई बाबा साहेब आंबेडकर को निशाना बनाता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा, मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि कांग्रेस को क्या हो गया है.
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर एक बार फिर से विवादों में हैं. इस बार उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और संविधान के जनक डॉ भीमराव आंबेडकर को लेकर पोस्ट कर चर्चा में आ गए हैं. हालांकि जैसे ही विवाद बढ़ने लगा, पित्रोदा ने अपना सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर लिया. लेकिन बीजेपी ने उनपर हमला करना जारी रखा.
सैम पित्रोदा ने क्या किया था पोस्ट
दरअसल एक सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता और स्तंभकार, ‘म्यूजिक ऑफ द स्पिनिंग व्हील: महात्मा गांधीज मेनिफेस्टो फॉर द इंटरनेट एज’ के लेखक सुधींद्र कुलकर्णी ने नेहरू और आंबेडकर को लेकर एक लेख लिखा है. जिसमें लिखा गया है कि संविधान और इसकी प्रस्तावना में नेहरू ने अधिक योगदान दिया, अंबेडकर ने नहीं. इसी लिंक को सैम पित्रोदा ने एक्स पर शेयर किया था. हालांकि जब विवाद गहराया, तो पित्रोदा ने अपना पोस्ट डिलीट कर लिया.
बीजेपी ने कांग्रेस पर आंबेडकर का अपमान करने का लगाया आरोप
पित्रोदा के पोस्ट पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया. पूनावाला ने कहा, कांग्रेस की आंबेडकर और दलित विरोधी सोच है, वह एक बार फिर से सामने आई है. कांग्रेस के पास अंबेडकर-विरोधी, दलित विरोधी डीएनए है. राहुल गांधी के चाचा सैम (सैम पित्रोदा) ने संविधान में अंबेडकर के योगदान पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया. ये शब्द सैम पित्रोदा के हो सकते हैं, लेकिन इसके पीछे की भावना सोनिया और राहुल गांधी की है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा, कांग्रेस अंबेडकर विरोधी और एससी विरोधी है, और यह बार-बार साबित हो रहा है. यह वही कांग्रेस है, जिसने नेहरू के शासनकाल के दौरान अंबेडकर को दो बार चुनाव हराया था. यह वही कांग्रेस है जिसने अंबेडकर को भारत रत्न देने में देरी की थी.
‘Congress has an Ambedkar Virodhi DNA’
Byte on Sam Pitroda tweet insulting and undermining Babasaheb Ambedkar ji pic.twitter.com/bvhztlnnbK
— Shehzad Jai Hind (Modi Ka Parivar) (@Shehzad_Ind) January 27, 2024
बसपा ने भी कांग्रेस पर बोला हमला
सैम पित्रोदा के पोस्ट को लेकर बसपा सांसद मलूक नागर ने भी कांग्रेस पर हमला किया. उन्होंने कहा, अगर कोई बाबा साहेब आंबेडकर को निशाना बनाता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा, मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि कांग्रेस को क्या हो गया है. एक तरफ, जब चुनाव की बात आई तो वे हिंदू बन गए, जबकि दूसरी ओर उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने से इनकार कर दिया. पित्रोदा के पोस्ट पर कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










