Sahara India Refund News: सहारा इंडिया में फंसा है पैसा, तो चुटकियों में ऐसे निकालें, जानें पूरा प्रोसेस

sahara refund portal
Sahara India Refund Portal: सहारा इंडिया में आपका भी पैसा फंसा हुआ है क्या? अगर हां, तो उसे निकालने का सुनहरा अवसर है. सरकार ने इसके लिए एक पोर्टल शुरू किया है. जिसमें आप खुद से घर बैठे आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपने पैसे निकाल सकते हैं.
Sahara India Refund Portal: सरकार ने सहारा समूह सहकारी समितियों के छोटे जमाकर्ताओं के लिए वापस की जाने वाली राशि की सीमा 10,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी है. अधिकारी ने कहा, रिफंड राशि की सीमा 50,000 रुपये तक बढ़ने से अगले 10 दिन में लगभग 1000 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते छोटे जमाकर्ताओं के लिए ‘रिफंड’ राशि की सीमा 10,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी गई थी. सरकार ‘रिफंड’ जारी करने से पहले जमाकर्ताओं के दावों की सावधानीपूर्वक जांच कर रही है.
अबतक 4.29 लाख से अधिक जमाकर्ताओं को 370 करोड़ रुपये जारी किए गए
सरकार ने अब तक CRCS (सहकारी समितियों के केंद्रीय पंजीयक)-सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से सहारा समूह की सहकारी समितियों के 4.29 लाख से अधिक जमाकर्ताओं को 370 करोड़ रुपये जारी किए हैं.
जमा पैसे निकालने के लिए करें ये काम
सहारा इंडिया में आपका पैसा जमा है और आप उसे निकालना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे. यहां आपको आसान तरीके से स्टेप्स बता रहे हैं, जिसे आप फॉलो कर सकते हैं.
1. सबसे पहले आपको crcs sahara refund portal पर आपको लॉग इन करना पड़ेगा.
2. वेबसाइट खुलने पर आपको होम पेज पर Depositor Registration का लिंक दिखाई देगा. जिसपर आपको क्लीक कर पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा.
3. रजिस्ट्रेशन के लिए आपको अपना Aadhaar Number का आखिरी चार नंबर डालना होगा. उसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालना होगा. यहां ध्यान रखना है, जो मोबाइल नंबर आपके आधार से लिंक है उसे ही डालना होगा. उसके बाद Enter Captcha पर दिया हुआ Captcha डालना होगा. फिर Get OTP पर क्लीक करना होगा. ऐसा करने से कुछ सेकंड में ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे डालने के बाद आपका फॉर्म खुल जाएगा. 4. फॉर्म में आपको अपना पूरा डिटेल डालना होगा. जैसे आपने किस योजना पर पैसा लगाया था. सहारा इंडिया का पासबुक नंबर, मेंबरशिप नंबर, पैन, आधार नंबर, डिपॉजिट सर्टिफिकेट डालकर आप अपना पैसा खुद से निकाल सकते हैं. पूरा प्रोसेस करने के बाद कुछ दिन के बाद आपके अकाउंट में पैसे खुद आ जाएंगे.
सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल 18 जुलाई, 2023 को सरकार ने किया लॉन्च
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सहारा समूह की चार बहु-राज्य सहकारी समितियों के वास्तविक जमाकर्ताओं की वैध जमा राशि की वापसी के दावे प्रस्तुत करने के लिए सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल 18 जुलाई, 2023 को पेश किया गया था. कोर्ट के 29 मार्च, 2023 के आदेश के तहत 19 मई, 2023 को सेबी-सहारा रिफंड खाते से 5,000 करोड़ रुपये की राशि केंद्रीय सहकारी समितियों के पंजीयक (सीआरसीएस) को अंतरित कर दी गई थी. शीर्ष अदालत के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी डिजिटल तरीके से पैसे के वितरण मामले की देख-रेख कर रहे हैं.
ये हैं समितियां
सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लि., लखनऊ, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसायटी लि., भोपाल, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लि., कोलकाता और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, हैदराबाद.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










