ओडिशा में रूसी पर्यटक मौत मामला: पुलिस ने होटल कर्मचारियों के दर्ज किए बयान, डीएसपी ने कही यह बात
Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 Jan 2023 5:01 PM
रूसी पर्यटकों की मौत मामले में पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है. इस मामले में ओडिशा के डीएसपी क्राइम ब्रांच सरोजकांत मोहंती का कहना है कि होटल कर्मचारियों के बयान दर्ज कर लिए हैं. उन बयानों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
ओडिशा के रायगड़ा में दो रूसी पर्यटकों की मौत मामले में पुलिस ने होटल के कर्मचारियों का बयान दर्ज किया है. क्राइम ब्रांच के डीएसपी सरोजकांत मोहंती ने मामले को लेकर कहा है कि पुलिस ने होटल कर्मचारियों के बयान दर्ज कर लिए हैं. इस मामले में जांच चल रही है. यह जांच कुछ दिन और चलेगी. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि किसी भी बात की पुष्टि करने से पहले हमें बयानों का विश्लेषण करना होगा.
Russian tourists death case | We have recorded the statements of the hotel employees. The investigation is underway and it will continue for a few more days. We will have to analyse the statements before confirming anything: Saroj Kant Mohanty, DSP Crime Branch, Odisha https://t.co/Wp4mJbGBfp pic.twitter.com/IViCDeYVxy
— ANI (@ANI) January 1, 2023
गौरतलब है कि ओडिशा के होटल में 65 वर्षीय शख्स पावेल एंथोम रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पार्टी से जुड़े थे. रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के बाद वह पुतिन की कई मौकों पर आलोचना भी कर चुके थे. इस बात को लेकर आरोप लग रहे हैं कि उनकी मौत रहस्यमय हालत में हुई है. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Also Read: ISRO: इस साल स्पेस में मानव भेज सकता है इसरो, अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए उपलब्धियों भरा रहा साल 2022
तीसरी मंजिल से गिरने से हुई थी मौत: बता दें, पावेल एंथोम की होटल की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गयी थी. होटल के बाहर खून से लथपथ उनका शव पड़ा मिला था. घटना के बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. इससे पहले पावेल के सह-यात्री व्लादिमीर बिडेनोव 22 दिसंबर को उसी होटल में मृत पाए गए थे. वे होटल की पहली मंजिल पर अपने कमरे में बेहोशी की हालत में पड़े मिले थे. उनके शव के पास शराब की कुछ खाली बोतलें भी पड़ी मिली थी.
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की समर्थक पार्टी से जुड़े थे एंथोंम: गौरतलब है कि ओडिशा के होटल में मृत पाये गये पावेल एंथोम रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की समर्थक पार्टी से जुड़े थे. एंथोंम व्लादिमीर क्षेत्र से सांसद थे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एंथोंम 2019 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले नेता बने थे. खबर है कि वह अपना 65वां जन्मदिन मनाने के लिए भारत पहुंचे थे. हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि एंथोंम भले ही व्लादिमीर पुतिन की पार्टी से जुड़े थे, लेकिन हाल के दिनों में उन्होंने रूसी राष्ट्रपति की जमकर आलोचना भी की थी. ऐसे में उनकी मौत के लेकर कई कयास लगाये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










