RSS New Building: दिल्ली में RSS का नया आधुनिक ऑफिस, बिल्डिंग देख रह जाएंगे दंग

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 13 Feb 2025 9:28 PM

विज्ञापन

RSS New modern office

RSS New Building: दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) का आधुनिक कार्यालय केशव कुंज बनकर तैयार हो चुका है. लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से बने इस कार्यालय का निर्माण आम लोगों से मिले चंदे से किया गया है. 75 हजार स्वयं सेवकों ने इसके निर्माण में सहयोग किया है.

विज्ञापन

RSS New Building: भाजपा का वैचारिक संगठन आरएसएस दिल्ली में काफी अरसे बाद पुराने कार्यालय से काम करना शुरू करेगा. लगभग 3.75 हेक्टेयर में बने मुख्यालय में 13 मंजिला तीन इमारत का निर्माण किया गया है, जिसमें 300 कमरे और ऑफिस बनाया गया है. दिल्ली के संघ का नया मुख्यालय आधुनिक तकनीक और परंपरागत भारतीय कला का संगम है. इस इमारत का निर्माण पिछले 8 साल से चल रहा था, लेकिन कोरोना के कारण निर्माण में देरी हुई.

इमारतों का नाम साधना, प्रेरणा और अर्चना रखा गया

तीन टॉवर वाले इस 13 मंजिला इमारतों का नाम साधना, प्रेरणा और अर्चना के नाम पर रखा गया है. जबकि ऑडिटोरियम का नाम विश्व हिंदू परिषद से जुड़े रहे अशोक सिंघल के नाम पर रखा गया है. आधुनिक तरीके से निर्मित ऑडिटोरियम में 450 से अधिक लोगों के बैठने की सुविधा है, जबकि एक अन्य ऑडिटोरियम का निर्माण किया गया है, जिसमें एक हजार लोग बैठ सकते हैं.

RSS New modern office in Delhi
Rss new modern office in delhi

आधुनिक सुविधा के साथ परंपरा पर दिया गया है फोकस

अत्याधुनिक संघ कार्यालय में सादगी को विशेष महत्व दिया गया है और इसके निर्माण में गुजरात और राजस्थानी कला के साथ अन्य कलाओं को तरजीह दी गयी है. कार्यालय में संघ के कार्यकर्ताओं को ठहरने की समुचित व्यवस्था के साथ लाइब्रेरी और जल संचयन की सुविधा उपलब्ध है. बिजली की जरूरतों को पूरा करने के लिए सोलर पावर प्लांट, स्वास्थ्य केंद्र और सीवेज ट्रीटमेंट की भी सुविधा मौजूद है. संघ का यह कार्यालय वर्ष 1962 से काम कर रहा है, लेकिन पुनर्निर्माण के कारण वर्ष 2016 से संघ किराए के जगह से काम कर रहा था. नये केशव कुंज कार्यालय का उद्घाटन 19 फरवरी को शिवाजी जयंती पर सरसंघचालक मोहनराव भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले करेंगे. सुरक्षा व्यवस्था और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्यालय का निर्माण किया गया है. पर्यावरण के मद्देनजर लकड़ी की खपत कम से कम करने के लिए दरवाजे और खिड़कियों के फ्रेम ग्रेनाइट पत्थर के बनाये गये हैं. पूरे कार्यालय में ऐसे लगभग एक हजार फ्रेम बनाये गये हैं. मुख्यालय के 8वें फ्लोर पर बनी लाइब्रेरी में लगभग 8 हजार से अधिक किताबें है, जिसमें भारत के संविधान के साथ साथ हिंदुत्व, बुद्धिज्म, जैनिज्म, इस्लाम सहित दुनिया के सभी धर्मों के बारे में सभी भाषाओं में लिखी पुस्तकें उपलब्ध होगी.

यह भी पढ़ें: MOTN Survey: हिमंत बिस्वा सरमा चुने गए भारत के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री, देखें ममता बनर्जी का स्थान

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola