ePaper

Sushant Singh Rajput Case : रिया चक्रवर्ती के जवाब से सीबीआई संतुष्ट नहीं ? लगातार तीसरे दिन सवालों की बौछार जारी

Updated at : 30 Aug 2020 2:56 PM (IST)
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case : रिया चक्रवर्ती के जवाब से सीबीआई संतुष्ट नहीं ? लगातार तीसरे दिन सवालों की बौछार जारी

Mumbai: Bollywood actress Rhea Chakraborty arrives at DRDO guesthouse for questioning by CBI team in late actor Sushant Singh Rajput's death case, at Santacruz East in Mumbai, Friday, Aug 28, 2020. (PTI Photo) (PTI28-08-2020_000101A)

Sushant Singh Rajput Death Case : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty ) से सीबीआई (cbi) आज लगातार तीसरे दिन पूछताछ कर रही है. रिया चक्रवर्ती पूछताछ के लिए डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंच चुकीं हैं. रिया के साथ उनके भाई शोविक चक्रवर्ती भी हैं.

विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Death Case : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty ) से सीबीआई (cbi) आज लगातार तीसरे दिन पूछताछ कर रही है. रिया चक्रवर्ती पूछताछ के लिए डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंच चुकीं हैं. रिया के साथ उनके भाई शोविक चक्रवर्ती भी हैं.

इससे पहले शनिवार को रिया चक्रवर्ती से सीबीआई ने सात घंटे पूछताछ की. आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत की आत्महत्या के मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम डीआरडीओ के अतिथि गृह में ठहरी हुई है जहां चक्रवर्ती (28) को लेकर एक वाहन सुबह करीब साढे दस बजे पहुंचा. उनके साथ पुलिस के वाहन भी थे.

पुलिस सुरक्षा : बीती रात एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की सुरक्षा में चक्रवर्ती रात साढ़े आठ बजे अतिथि गृह से रवाना हुईं. इस दौरान उनके भाई शोविक चक्रवर्ती भी थे. अधिकारी ने बताया कि सीबीआई की टीम ने मुंबई पुलिस से चक्रवर्ती को सुरक्षा प्रदान करने को कहा. पुलिस उसी का पालन कर रही है.

सिद्धार्थ पिठानी सहित इनसे पूछताछ : सीबीआई की टीम सुशांत के साथ फ्लैट में रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी, रसोइया नीरज सिंह, घरेलू सहायक केशव, मैनेजर सैमुअल मिरांडा और अकाउंटेंट रजत मेवाती से शनिवार सुबह से ही पूछताछ कर रही है.

शुक्रवार को 10 घंटे से भी ज्यादा देर तक पूछताछ : जांच एजेंसी की टीम ने शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती से 10 घंटे से भी ज्यादा देर तक पूछताछ की थी. इसके बाद अभिनेत्री पुलिस के सुरक्षा घेरे में अपने घर पहुंची थीं क्योंकि वहां बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद थे.

रिया के जवाब से सीबीआइ संतुष्ट नहीं ? : पूछताछ के दौरान सीबीआई ने यह जानने की कोशिश की कि आखिरकार रिया आठ जून को सुशांत का फ्लैट छोड़ कर क्यों गयीं, क्या है सुशांत केस में ड्रग्स का कनेक्शन, रिया 45 मिनट तक मॉर्चरी में क्या कर रही थीं, क्या सच में डिप्रेशन में थे सुशांत? रिया से सीबीआइ के दो अफसरों ने कई दौर के सवाल किये. रिया के जवाब से सीबीआइ संतुष्ट नहीं दिखी.

अपनी ही गुत्थी में उलझ रही रिया बार-बार बदल रही है बयान : सुशांत केस अब बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद, रिया द्वारा मानसिक उत्पीड़न, अभिनेता के 15 करोड़ रुपये गबन करने से लेकर ड्रग्स रैकेट तक पहुंच चुका है. रिया केस में मुख्य संदिग्ध हैं. बार-बार बयान बदलने की वजह से रिया पर सीबीआइ का शिकंजा कसने लगा है. रिया ने दावा किया कि सुशांत की अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से बातचीत हो रही थी. वहीं अंकिता ने साफ कहा है कि चार साल से उनके बीच कोई बातचीत नहीं हुई थी. रिया ने दावा किया कि सुशांत को प्लेन में डर लगता था. अब, सोशल मीडिया पर सुशांत के विमान सीखते हुए वीडियो वायरल हो रहे हैं.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola