RG Kar Murder Case : दोषी को देखने रेलिंग पर चढ़े लोग, संजय रॉय ने जज से कहा- मैं निर्दोष हूं

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 20 Jan 2025 2:16 PM

विज्ञापन

कोर्ट के बाहर की तसवीर

RG Kar Murder Case : आरजी कर डॉक्टर दुष्कर्म-हत्या मामले में दोषी को सजा सुनाने के लिए जब कोर्ट लाया गया तो उसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. कोर्ट के सामने दोषी संजय रॉय गिड़गिड़ाया.

विज्ञापन

RG Kar Case : सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर से दुष्कर्म और उसकी हत्या के दोषी संजय रॉय को सोमवार को सजा सुनाई जाएगी. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सजा सुनाने के लिए सोमवार को उसे कोर्ट लाया गया. संजय रॉय को सुबह करीब 10 बजकर 15 मिनट पर जेल से बाहर लाया गया. उसे अदालत लाने के दौरान पुलिस की कई गाड़ियां मौजूद रहीं. अदालत में करीब 500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए हर संभव प्रयास किया गया. हालांकि अत्यधिक संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद कई लोग अदालत परिसर में नजर आए. कुछ लोग दोषी को देखने के लिए रेलिंग पर चढ़ने का प्रयास करते दिखे.

Kolkata: police personnel keep vigil outside the sealdah court

कोर्ट के सामने गिड़गिड़ाया संजय रॉय

आरजी कर दुष्कर्म-हत्या मामले में फैसला सुनाया जा रहा है. जज ने आरोपी संजय रॉय से कहा कि मैंने आपको पिछले दिन बताया था कि आप पर क्या आरोप लगाए गए हैं. इसपर आरोपी संजय ने जज से कहा, ‘मैंने कुछ नहीं किया है. न मैंने दुष्कर्म किया और न ही हत्या की. मुझे झूठा फंसाया जा रहा है. मैं निर्दोष हूं. मुझे प्रताड़ित किया गया. उन्होंने मुझसे जहां साइन करने को कहा मैंने किया. ‘

फांसी की सजा दी जाए : सीबीआई

कोर्ट में सीबीआई ने कहा कि कोलकाता कांड से देश हिल गया था. दोषी को फांसी की सजा दी जाए. दोषी और जांच एजेंसी सीबीआई को सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला दोपहर 2.45 बजे तक सुरक्षित रख लिया.

ये भी पढ़ें : RG Kar Case: कोर्ट के सामने गिड़गिड़ाया संजय रॉय, सीबीआई ने कहा- फांसी की सजा दी जाए

मृतक डॉक्टर की मां ने उठाए सवाल

मृतक डॉक्टर की मां ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीबीआई जांच पर निराशा व्यक्त की. उन्होंने आरोप लगाया कि अपराध में शामिल अन्य अपराधियों को न्याय के कठघरे में नहीं लाया गया. इसमें केवल एक व्यक्ति ही शामिल नहीं था, फिर भी सीबीआई अन्य को पकड़ने में विफल रही है. यदि हमें समाज में भविष्य में ऐसे अपराधों को रोकना है तो ऐसे अपराधियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए.

Kolkata: a member of ‘abhaya mancha’ during a protest as sanjay roy, accused in the alleged rape and murder of an on-duty doctor at r g kar medical college and hospital

डॉक्टर की हत्या की जांच सीबीआई को सौंपी गई

नौ अगस्त 2024 को डॉक्टर से दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना ने देश भर में आक्रोश पैदा कर दिया था. लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन हुए थे. घटना के एक दिन बाद रॉय को गिरफ्तार कर लिया गया था. बाद में मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था. मामले की जांच करने के बाद जांच एजेंसी ने रिपोर्ट कोर्ट को सौंपी थी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola