RBI New Governor: संजय मल्होत्रा होंगे आरबीआई के नये गवर्नर, शक्तिकांत दास की लेंगे जगह

Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Dec 2024 7:22 PM

विज्ञापन

RBI New Governor

RBI New Governor: संजय मल्होत्रा आरबीआई के नये गवर्नर होंगे. बुधवार को पदभार संभालेंगे. उनका कार्यकाल तीन सालों के लिए होगा. वह आरबीआई के मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे.

विज्ञापन

RBI New Governor: संजय मल्होत्रा RBI के नये गवर्नर होंगे. मल्होत्रा शक्तिकांत दास की जगह लेंगे. कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने यह फैसला किया है. इससे पहले संजय मल्होत्रा राजस्व सचिव के पद पर कार्यरत थे. संजय मल्होत्रा ​​को 11 दिसंबर 2024 से तीन साल के कार्यकाल के लिए भारतीय रिजर्व बैंक का अगला गवर्नर नियुक्त किया है.

1990 बैच के IAS अधिकारी हैं संजय मल्होत्रा

संजय मल्होत्रा 1990 बैच के अधिकारी हैं. वो बुधवार से मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे. संजय मल्होत्रा ​​आरबीआई के 26 वें गवर्नर होंगे. बता दें, शक्तिकांत दास का कार्यकाल मंगलवार (10 दिसंबर) को खत्म हो रहा है.

वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव हैं संजय मल्होत्रा

संजय मल्होत्रा फिलहार वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव हैं. काफी अनुभवी अधिकारी है संजय मल्होत्रा. उन्होंने बिजली, वित्त, कराधान, सूचना प्रौद्योगिकी और खनन क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी हैं. वो राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. उन्होंने आईआईटी कानपुर से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की है. उन्होंने अमेरिका के प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर डिग्री ली है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola