ePaper
Live Updates

Republic Day Parade LIVE: राफेल के फ्लाई पास्ट से राजपथ परेड संपन्न, संस्कृति और सैन्य ताकत का भी प्रदर्शन

Updated at : 26 Jan 2021 11:46 AM (IST)
विज्ञापन
Republic Day Parade LIVE: राफेल के फ्लाई पास्ट से राजपथ परेड संपन्न, संस्कृति और सैन्य ताकत का भी प्रदर्शन

Republic Day Parade 2021: देश आज 72वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है. कोरोना संकट (Corona Pandemic) में हो रहे पहले गणतंत्र दिवस के लिए गाइडलाइंस लागू किए गए हैं. दिल्ली के राजपथ (Delhi Rajpath Parade) पर भारत के शौर्य का प्रदर्शन किया जा रहा है. भारतीय गणतंत्र दिवस को लेकर देश-विदेश से बधाईयां मिल रही हैं. हर तरफ उल्लास का माहौल है और हर चेहरे पर गर्व का अनुभव. दिल्ली के राजपथ परेड (Rajpath Parade Latest Updates) की हर अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
11:46 AM. 26 Jan 2111:46 AM. 26 Jan

परेड के शो स्टॉपर राफेल जेट

राफेल फाइटर जेट ने रिपब्लिक डे परेड में शो स्टॉपर की भूमिका निभाई. राफेल जेट ने वर्टिकल चार्ली के साथ परेड का समापन किया.

11:46 AM. 26 Jan 2111:46 AM. 26 Jan

ब्रिटेन के पीएम ने भारत को दी बधाई

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने भारत को गणतंत्र दिवस पर बधाई दी. बोरिस जानसन गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि थे. लेकिन, ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन के कारण उन्होंने भारत यात्रा रद्द कर दी.

11:46 AM. 26 Jan 2111:46 AM. 26 Jan

कोरोना वैक्सीन की विकास यात्रा

राजपथ पर बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के स्वदेशी कोविड-19 वैक्सीन के निर्माण की झलक भी दिखी.

11:16 AM. 26 Jan 2111:16 AM. 26 Jan

उत्तरप्रदेश की झांकी में अयोध्या नगरी

उत्तरप्रदेश की झांकी में अयोध्या को दिखाया गया. इसमें राम मंदिर का भव्य नजारा भी दिखाया गया.

11:16 AM. 26 Jan 2111:16 AM. 26 Jan

गुरु तेग बहादुर को सम्मान

पंजाब की झांकी में गुरु तेग बहादुर की 400वीं जयंती की झलक दिखाई गई.

10:55 AM. 26 Jan 2110:55 AM. 26 Jan

राजपथ पर मोढेरा का सूर्य मंदिर

झांकी में गुजरात के मोढेरा के सूर्य मंदिर दिखाया गया. इस मंदिर में 53 पिलर्स हैं. यह एक सोलर ईयर के 52 सप्ताह के प्रतीक हैं.

10:55 AM. 26 Jan 2110:55 AM. 26 Jan

परेड में एनएसजी के जवान हुए शामिल

नेशनल सिक्यूरिटी गार्ड के जवानों ने परेड में हिस्सा लिया. एनएसजी का गठन 1984 में किया गया था.

10:55 AM. 26 Jan 2110:55 AM. 26 Jan

परेड में बिहार की बेटी भावना कंठ

फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ रिपब्लिक डे परेड में एयरफोर्स की झांकी में शामिल हुईं. बिहार की बेटी भावना कंठ एयरफोर्स की पहली तीन महिला फाइटर पायलट में शामिल हैं.

10:55 AM. 26 Jan 2110:55 AM. 26 Jan

परेड में पिनाका मिसाइल सिस्टम

राजपाथ परेड में पिनाका मल्टी लॉन्चर रॉकेट सिस्टम का प्रदर्शन किया गया.

10:55 AM. 26 Jan 2110:55 AM. 26 Jan

टी-90 भीष्म टैंक ने दिखाई ताकत

रिपब्लिक डे परेड में भारत के टी-90 भीष्म टैंक ने भी हिस्सा लिया. 54 आर्म्ड रेजिमेंट की कमान कैप्टन करनवीर सिंह भागु ने संभाली थी.

10:55 AM. 26 Jan 2110:55 AM. 26 Jan

बांग्लादेश आर्मी के जवानों का दिखा दम

राजपथ परेड में पहली बार बांग्लादेश आर्मी के जवानों ने हिस्सा लिया. बांग्लादेश आर्मी के 122 जवान परेड में शामिल हुए.

10:55 AM. 26 Jan 2110:55 AM. 26 Jan

पदक विदेताओं ने दी सलामी

सेना के पदक विजेताओं ने राष्ट्रपति को सलामी दी.

10:55 AM. 26 Jan 2110:55 AM. 26 Jan

राजपथ पर शान से लहराया तिरंगा

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उसकी सलामी ली. ध्वजारोहण के बाद परेड की शुरुआत हुई.

10:55 AM. 26 Jan 2110:55 AM. 26 Jan

खास पगड़ी में दिखे पीएम मोदी

गणतंत्र दिवस समारोह में पीएम मोदी खास पगड़ी में दिखे. गुजरात के जामनगर के रॉयल फैमिली ने पीएम मोदी को खास पगड़ी गिफ्ट में दी है.

10:55 AM. 26 Jan 2110:55 AM. 26 Jan

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति का स्वागत

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंड परेड स्थल पहुंच गए हैं. उनके पहले उप राष्ट्रपति वेकैंया नायडू पहुंचे. उनका पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया.

10:55 AM. 26 Jan 2110:55 AM. 26 Jan

राजपथ के लिए राष्ट्रपति रवाना

राजपथ परेड के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का काफिला निकल चुका है. इसके पहले राष्ट्रपति ने अपने सुरक्षा गार्ड्स की सलामी ली.

10:55 AM. 26 Jan 2110:55 AM. 26 Jan

अमर जवान ज्योति पर शहीदों को सलामी

अमर जवान ज्योति पर पीएम मोदी ने शहीदों को नमन किया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तीनों सेनाओं का अध्यक्षों ने भी सैनिकों की शहादत को सलाम किया.

10:55 AM. 26 Jan 2110:55 AM. 26 Jan

राजपथ पर पीएम मोदी का आगमन

राजपथ पर पीएम मोदी का आगमन हो चुका है. उन्हें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रिसीव किया.

10:55 AM. 26 Jan 2110:55 AM. 26 Jan

वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने वॉर मेमोरियल पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. दिल्ली का वॉर मेमोरियल भारतीय सैनिकों की पराक्रम का जीवंत प्रमाण है.

9:24 AM. 26 Jan 219:24 AM. 26 Jan

राजपथ से गणतंत्र दिवस परेड LIVE

9:24 AM. 26 Jan 219:24 AM. 26 Jan

देशभर में गणतंत्र दिवस का जश्न

देश के अलग-अलग हिस्सों में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण हो रहा है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया. दिल्ली बीजेपी कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एसएएफ ग्राउंड रीवा में ध्वजारोहण किया. देशभर में जश्न का माहौल है. कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत तिरंगे के रंग से रंगा हुआ है.

सोशल डिस्टेंसिंग के बीच परेड का लुत्फ

कोरोना संकट के बीच राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में गाइडलाइंस लागू किए गए हैं. परेड देखने के लिए मौजूद लोग सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो कर रहे हैं.

9:24 AM. 26 Jan 219:24 AM. 26 Jan

एक नजर में राजपथ परेड की शिड्यूल

  • 9.30 बजे: नेशनल वॉर मेमोरियल पर पीएम का आगमन

  • 9.52 बजे: पीएम नरेंद्र मोदी परेड स्थल राजपथ पहुंचेंगे

  • 9.55 बजे: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आगमन

  • 10.00 बजे: ध्वजारोहण

  • 10.00 बजे: ध्वजारोहण के बाद राजपथ परेड की शुरुआत

  • 11.25 बजे: फ्लाइ पास्ट, राफेल जेट शो स्टॉपर होंगे

9:24 AM. 26 Jan 219:24 AM. 26 Jan

लद्दाख की बर्फीली चोटियों पर लहराया तिरंगा

आईटीबीपी के जवानों ने लद्दाख की बर्फीली चोटियों पर शान से लहराते तिरंगे को सलामी दी.

9:24 AM. 26 Jan 219:24 AM. 26 Jan

दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

गणतंत्र दिवस परेड को देखते हुए कनॉट प्लेस समेत समूची राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं.

9:24 AM. 26 Jan 219:24 AM. 26 Jan

72वें गणतंत्र दिवस की बधाई 

Republic Day Parade 2021: देश आज 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. कोरोना संकट में हो रहे पहले गणतंत्र दिवस के लिए गाइडलाइंस लागू किए गए हैं. दिल्ली के राजपथ पर भारत के शौर्य का पराक्रम का नजारा दिखने वाला है. इसके पहले पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola