Ratan Tata Death: पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, भारी संख्या में जुटी भीड़
Ratan Tata
Ratan Tata Death: देश के बड़े उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा नहीं रहे. मुंबई के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. बुधवार को उन्हें उम्र संबंधी परेशानी के कारण उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि रतन टाटा एक जन्मजात उद्योगपति और परोपकारी व्यक्ति थे. उन्होंने कभी भी उद्योग में किसी भी तरह की धोखाधड़ी करने या किसी अन्य माध्यम से पैसा कमाने की कोशिश नहीं की. वह हमेशा कहते हैं कि देश सबसे पहले आता है. जब मैं उद्योग मंत्री था तो मैं उनसे कई बार मिला. जब जापान के प्रधानमंत्री यहां थे तो मुझे उनसे मिलने का अवसर मिला. मैं उन्हें हृदय से श्रद्धांजलि देता हूं.
पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा
रतन टाटा का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया. उनकी अंतिम यात्रा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पीयूष गोयल, महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए. रतन टाटा को वर्ली के शवदाह गृह में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
रतन टाटा सादगी और विनम्रता के प्रतीक थे- पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द
भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द कहते हैं. वह सादगी और विनम्रता के प्रतीक थे. इतने प्रसिद्ध उद्योगपति होने के बावजूद जब भी मैं उन्हें राष्ट्रपति भवन में भोज के दौरान आमंत्रित करता था. तो मैंने उनकी विनम्रता देखी कि वह कभी भी देश के बड़े उद्योगपतियों में से एक नहीं लगे. हमारे देश में, वह एक देशभक्त, सरल व्यक्ति लगते थे और हमेशा प्रोटोकॉल का पालन करते थे. मैंने देखा कि उनकी सोच बहुत अच्छी थी. ज्यादातर उद्योगपति पैसे के लिए उद्योग लगाते थे, लेकिन वह सभी से कहते थे कि यदि आप लोग उद्योग लगाना चाहते हैं , तो राष्ट्रहित हमेशा होना चाहिए. जब हम टाटा समूह के किसी भी उद्योग को देखेंगे तो हमें उनमें राष्ट्रहित सबसे अधिक दिखाई देगा.
ब्रिटेन के मंत्री ने उद्योग जगत के ‘रत्न’ रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी
ब्रिटेन के व्यापार एवं वाणिज्य मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने दिवंगत रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें उद्योग जगत का ‘‘रत्न’’ बताया और कहा कि टाटा ने ब्रिटिश उद्योग को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. बुधवार रात टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा के निधन की खबर सामने आने के तुरंत बाद मंत्री ने सोशल मीडिया पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी. टाटा को मुंबई स्थित अपनी कंपनी को ब्रिटेन में सबसे बड़े नियोक्ताओं में से एक के रूप में प्रतिष्ठा दिलाने का श्रेय दिया जाता है.
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए