राशिद अल्वी का बयान सेना का अपमान- बीजेपी ने किया पलटवार, सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाये थे सवाल

Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Jan 2023 1:43 PM

विज्ञापन

राशिद अल्वी ने अपने बयान में कहा था कि सुरक्षाबलों पर भरोसा है. लेकिन बीजेपी सरकार पर भरोसा नहीं है. अपने बयान में उन्होंने दिग्विजय सिंह का नाम लेते हुए कहा कि जो दिग्विजय सिंह ने पूछे थे वो गलत नहीं हैं.

विज्ञापन

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान का मामला तूल पकड़ने लगा है. बीजेपी ने उनके बयान को लेकर कांग्रेस पर हमला कर दिया है. बीजेपी ने कहा है कि राशिद अल्वी का बयान सेना का अपमान है. गौरतलब है कि बीते दिनों कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर बयान दिया था. उन्होंने स्ट्राइक की वीडियो की मांग की थी.

राशिद ने क्या उठाया था सवाल: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने अपने बयान में कहा था कि सुरक्षाबलों पर भरोसा है. लेकिन बीजेपी सरकार पर भरोसा नहीं है. अपने बयान में उन्होंने दिग्विजय सिंह का नाम लेते हुए कहा कि जो दिग्विजय सिंह ने पूछे थे वो गलत नहीं हैं. उन्होंने कहा कि अगर सरकार के पास सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो है तो उसे दिखाना चाहिए. 

दावे का सबूत दिखाए सरकार: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि हमें अपने सुरक्षा बलों पर भरोसा है लेकिन बीजेपी सरकार पर भरोसा नहीं कर सकते. सरकार का कहना है कि उसके पास सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो है तो इसमें क्या गलत है कि दिग्विजय सिंह सरकार से इसे दिखाने के लिए कह रहे हैं. हम सबूत नहीं मांग रहे हैं, लेकिन सरकार अपने दावों का वीडियो दिखाए.

दिग्विजय ने सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाया था सवाल: गौरतलब है कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बीते मंगलवार को सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाया था. उन्होंने कहा था कि सर्जिकल स्ट्राइक किया गया लेकिन इसके सबूत नहीं दिखाए गए. कोई वीडियो नहीं दिखाया गया. दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी सिर्फ और सिर्फ झूठ फैलाती हैं.

Also Read: DU में भी BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का एलान, बवाल की आशंका से प्रशासन ने पुलिस से मांगी मदद

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola