Rajasthan Local Body Election Results: किसका बजेगा डंका? 309 नगरीय निकायों के लिए मतगणना जारी

Updated:
विज्ञापन

राजस्थान निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी, फोटो पीटीआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजस्थान में 309 नगरीय निकायों के लिए वार्ड पार्षद चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे. 77 उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं, बाकी सीटों के लिए मतगणना जारी है. जानिए कौन से दल आगे चल रहे हैं.

विज्ञापन

Rajasthan Local Body Election Results: राजस्थान में 309 नगरीय निकायों के वार्ड पार्षदों के चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद सोमवार को मतगणना जारी है.

विज्ञापन

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई. वोटों की गिनती के लिए और इसके लिए व्यापक सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं.


9 और 11 सितंबर को दो चरणों में हुआ था मतदान

राजस्थान के सभी 309 नगरीय निकायों के चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में नौ और 11 सितंबर को हुए थे. इन चुनावों में कुल 77 उम्मीदवार निर्विरोध पार्षद चुने गए, जिनमें 37 महिलाएं हैं. शेष सीट के लिए मतदान कराया गया था.

10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 200 से अधिक नगरपालिकाओं के लिए हुआ चुनाव

राज्य में जिन 309 नगरीय निकायों के चुनाव की घोषणा की गई है, उनमें 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 200 से अधिक नगरपालिकाएं शामिल हैं. इन सभी निकायों में कुल 10,245 वार्ड हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola