Rajasthan Election 2023 : इस बार सचिन पायलट के सामने कितनी बड़ी चुनौती ? जानें टोंक सीट का हाल

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को होना है जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी. इस बीच टोंक सीट की चर्चा लोगों के बीच हो रही है जहां से कांग्रेस ने सचिन पायलट को मैदान में उतारा है.
Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चली है. इस बीच कई सीटों की चर्चा सूबे में हो रही है. इन सीटों में टोंक भी एक है. आपको बता दें कि कांग्रेस सरकार में गहलोत से लगातार तकरार रहने के कारण सचिन पायलट छाये रहे जो इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं. उनके सामने बीजेपी ने पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता को उतारा है. मेहता को संघ का साथ मिल रहा है, लेकिन पायलट जैसा कद नहीं है. ऐसे में पायलट समर्थक टोंक सीट पर बीजेपी को कोई खास चुनौती नहीं मान रहे हैं. आइए जानते हैं टोंक का क्या है समीकरण..
सबसे बड़ी ताकत गुर्जर वोट बैंक
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को होना है जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी. कांग्रेस नेता सचिन पायलट टोंक से मौजूदा विधायक हैं. पिछले चुनाव में उन्होंने यहां से बड़े अंतर से अपने विरोधी को परास्त किया था. कांग्रेस नेता सचिन पायलट की सबसे बड़ी ताकत गुर्जर वोट बैंक को बताया जाता है. टोंक, दौसा और सवाई-माधोपुर में सचिन पायलट का गुर्जर, मीणा और अल्पसंख्यक वोटरों पर खासा प्रभाव नजर आता है.
कितने वोटर हैं टोंक में
2018 के चुनाव में टोंक विधानसभा सीट पर 9 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन मुकाबला कांग्रेस के सचिन पायलट और बीजेपी के यूनुस खान के बीच ही देखने को मिला था. इस चुनाव में सचिन पायलट को 109,040 वोट मिले तो यूनुस खान के खाते में 54,861 वोट केवल आए. कांग्रेस उम्मीदवार पायलट ने 54,179 (31.9%) मतों के अंतर से यह मुकाबला जीतकर अपना लोहा मनवाया. 2018 के चुनाव में टोंक विधानसभा सीट पर कुल 2,19,613 मतदाता थे. इसमें पुरुष वोटर्स की संख्या 1,13,400 थी जबकि महिला वोटर्स की संख्या 1,06,211 थी. पिछले चुनाव में कुल 1,70,081 (78.1%) वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था.
Also Read: …और जादूगर का बेटा जब बना राजस्थान का मुख्यमंत्री, पढ़ें अशोक गहलोत का राजनीतिक जीवन
कैसा रहा है टोंक का राजनीतिक इतिहास
टोंक विधानसभा सीट के राजनीतिक इतिहास पर नजर डालें तो 1990 से लेकर अब तक के चुनाव में जहां कांग्रेस को तीन बार जीत मिली है तो वहीं बीजेपी के खाते में चार बार यह सीट आई. 1990 में बीजेपी के महावीर प्रसाद जैन ने पिछले चुनाव में मिली हार का बदला लिया और कांग्रेस की जकिया को हरा दिया. इसके बाद 1993 के चुनाव में महावीर प्रसाद जैन लगातार दूसरी बार इस सीट से जीते. 1998 में कांग्रेस की जकिया ने फिर जीत हासिल की.
अब तक के विधायकों की लिस्ट पर डालें नजर
-2018 में सचिन पायलट कांग्रेस से
-2013 में अजीत सिंह बीजेपी से
-2008 में जाकिया कांग्रेस से
-2003 में महावीर बीजेपी से
-1998 में जाकिया कांग्रेस से
Also Read: अशोक गहलोत सरकार में पेपर लीक्स और क्राइम की गारंटी, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का आरोप
-1993 में महावीर प्रसाद बीजेपी से
-1985 में जाकिया कांग्रेस से
-1980 में महावीर प्रसाद बीजेपी से
-1977 में अजीत सिंह जेएनपी से
Also Read: Rajasthan Electon 2023: सीएम अशोक गहलोत को हराना कितना मुश्किल? जानें सरदारपुरा सीट का हाल
2018 के चुनाव के बाद बनी थी कांग्रेस की सरकार
गौर हो कि राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होने हैं. बीजेपी और मौजूदा कांग्रेस की सरकार के बीच सीधी जंग इस चुनाव में देखने को मिल रही है. 2018 में 200 सदस्यीय सदन में कांग्रेस ने 99 सीटें जीतीं जबकि बीजेपी 73 सीट पर सिमट गयी थी. अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस ने निर्दलीय और बसपा के समर्थन से सरकार बनाई थी और सूबे की कमान अशोक गहलोत के हाथों में दी गयी थी. सरकार ने अपने पांच साल पूरे कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










