राजस्थान: 'सीएम गहलोत देंगे जवाब', जानिए पायलट के अल्टीमेटम पर प्रदेश प्रभारी रंधावा ने क्या कहा?

राजस्थान कांग्रेस प्रभारी ने पायलट पर कार्रवाई किये जाने के सवाल को लेकर कहा कि, राजस्थान में सिर्फ सचिन पायलट और अशोक गहलोत ही अकेले नेता नहीं हैं और भी कई नेता हैं. मैं उन सभी से, सभी समुदायों के नेताओं से बात कर रहा हूं."
राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि, पायलट ने सीएम गहलोत को जो अल्टीमेटम दिया है उसका जवाब खुद सीएम देंगे, जवाब देना या ना देना ये सब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निर्भर करता है. उन्होंने कहा-पायलट ने गहलोत को जो अल्टीमेटम दिया था, उसका जवाब देना गहलोत पर निर्भर करता है.
कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री को अल्टीमेटम दिया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही सचिन पायलट के अल्टीमेटम का जवाब दे सकते हैं. कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की बात होती तो मैं निश्चित रूप से आपको जवाब देता
इसके साथ ही राजस्थान कांग्रेस प्रभारी ने पायलट पर कार्रवाई किये जाने के सवाल को लेकर कहा कि, राजस्थान में सिर्फ सचिन पायलट और अशोक गहलोत ही अकेले नेता नहीं हैं और भी कई नेता हैं. मैं उन सभी से, सभी समुदायों के नेताओं से बात कर रहा हूं.”
पायलट ने गहलोत को धमकी दी है कि अगर महीने के अंत तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे. बता दें कि सचिन पायलट ने निकाली थी जन संघर्ष यात्रा राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने अजमेर से जयपुर तक जन संघर्ष यात्रा निकाली थी. इसके बाद सचिन पायलट ने गहलोत सरकार को अपनी मांगे मानने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया था.
Also Read: ‘पार्टी असंतुष्टों को नहीं निकालती’, पायलट पर राजस्थान कांग्रेस प्रभारी ने साधा निशाना
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Anand
'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




