Rainfall Warning: बंगाल की खाड़ी में आने वाला है भयंकर तूफान, इन राज्यों में 25 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 20 Oct 2024 6:45 AM
Weather Forecast
Rainfall Warning: मौसम विभाग के अनुसार अंडमान सागर में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन डेवलप हुआ है. इसके प्रभाव में 21 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है. उसके बाद निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम की दिशा में बढ़ते हुए सेंट्रल बंगाल की खाड़ी में 23 अक्टूबर को डिप्रेशन में परिणत हो सकता है. इसके प्रभाव के कारण अंडमान सागर में और उसके आस-पास के क्षेत्र में 21 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है.
Rainfall Warning: सेंट्रल बंगाल की खाड़ी में 22 से 24 अक्टूबर तक बारिश की स्थिति बनी रहेगी. उसके बाद बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में हवा की गति 23 अक्टूबर से बढ़ने लगेगी और 25 तक इसकी गति और तेज हो जाएगी. इस दौरान बारिश और हवा की गति तेज होने के कारण मछुआरों और टूरिस्टों को तटीय इलाके में जाने से मना किया गया है.
24 अक्टूबर तक यहां होगी भारी बारिश
19, 21 और 24 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, 19-22 अक्टूबर के दौरान उत्तर आंतरिक कर्नाटक, 19-23 अक्टूबर के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, 19 को रायलसीमा, 20-24 अक्टूबर के दौरान केरल और माहे, 19, 20, 23 और 24 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, 22 और 23 अक्टूबर को तटीय कर्नाटक में भारी वर्षा होने की संभावना है.
पूर्वी भारत में 25 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम वर्षा. क्षेत्र के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. 20 और 21 अक्टूबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा में 24 और 25 अक्टूबर और 25 अक्टूबर को गंगीय पश्चिम बंगाल में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.
पश्चिम भारत
कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है. सौराष्ट्र और कच्छ को छोड़कर शेष क्षेत्र में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है. 22 से 25 अक्टूबर तक शुष्क मौसम रहने की संभावना है. 20 अक्टूबर को कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र और कच्छ, गुजरात क्षेत्र में छिटपुट भारी वर्षा की संभावना है. 20 अक्टूबर को मध्य महाराष्ट्र में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है.
20 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम
दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, दक्षिण आतंरिक कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावना.
21 अक्टूबर को इन राज्यों में भारी बारिश
21 अक्टूबर को भी मौसम विभाग ने दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, दक्षिण आतंरिक कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावना जताई.
23 अक्टूबर को यहां होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश होने का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










